Ads Header

Stock Market क्या हैं ? स्टॉक मार्केट की जानकारी हिंदी में।

 दोस्तों, आज हम यहां पर मिलकर, "स्टॉक मार्केट क्या है ? यह स्टॉक मार्केट की जानकारी हिंदी में" समझेंगे। और स्टॉक मार्केट में कौन-कौन से काम होते हैं ? स्टॉक मार्केट रेगुलेटर क्या होता है ? स्टॉक मार्केट एक्सचैंजेस कौनसे है ? स्टॉक मार्केट में निवेश और ट्रेडिंग कैसे करते हैं ? इसके बारे में जानकारी लेंगे तो आइए शुरू करते हैं। 

What is the stock market? detailed knowledge
What is the stock market? In Hindi.


            "हो सकता है की मैं गलत साबित हो जाऊँ, जैसे की ज्यादातर मामलोंमें मैं अक्सर गलत होता हूँ !" मगर आइए, हम साथ मिलकर यह जानने की कोशिश करते है की यह "Stock Market क्या हैं ? जिसे की "शेअर बाजारभी कहा जाता है।"

  
     

    स्टॉक मार्केट शुरुआत

                अच्छा, तो शुरू से शुरुआत करते हैं, स्टॉक मार्केट के शुरुआत से नहीं बल्कि, "हमारी शुरुआत" से शुरू करते है। पहले तो हम इसके बारे में सुनते है या कही देखते हैं की, किसी ने Stock Market से पैसा कमाया है। तो हम अपना अकाउंट खुलवाते है, ताकि हम भी कुछ पैसा कमाए।   

                यहाँ तक तो हमें बस यही मालूम होता है की -

    Stock Market Investment

    1 ) शुरू में थोड़ा-थोड़ा करके "इन्वेस्ट करो।"

    2 )  पैसे लगाए रखो। आपके "पैसे बढ़ते जायेंगे।"

    3 )  आपके पैसे गए तो पुरे एकदम नहीं जायेंगे।

    4 )  और अगर कभी कीमतें गिरती भी है तो -

           बने रहो वह फिर बढ़ जायेंगी।

    Stock Market Investment Process.
    Stock Market Investment Process.

    Stock Market Trading

    1 )   ट्रेडिंग थोड़े पैसे से शुरू करो।

    2 )   Buying का Trade करो। 

    3 )   "Stop Loss &Targetलगाओ।  

    4 )   Stop Loss or Target नहीं हुआ तो 

           Sell का trade करो।

     

    Stock Market Trading Process.
    Stock Market Trading Process.

                यहाँ पर हम यह मानकर चलेंगे की हमें "Technical Analysis" की जानकारी है। हालाँकि इसके बारे में विस्तृत से जानना, हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

                इतनी सारी जानकारी लेकर हम समझ जाते है की, "Stock Market क्या है ?" या फिर यूँ कहे की, हम समझते है की, इसे कैसे किया जाता है ? 

                अच्छा, तो हमें अब यह पता है की Stock Market Investment कैसे करते है ? और Stock Market Trading कैसे करते है ? अब हम मिलके यह तय करते है की, यह सब करने के लिए हमारा मक्सद याने की उद्देश्य क्या हो सकता है। जाहिर सी बात है  -  "पैसा कमाना।" 

                अब हमें यह पता है की क्या करना है ? और क्यों करना है ? क्या इससे हम अपने उद्देश्य को पाने में सफल हो सकते है ? या फिर यह जानना महत्वपूर्ण होगा की Stock Market में काम कैसे करते है ? ताकि हम अपने लिये  "Stock  Market से  पैसे कमाये।" 

                तो आइये अब हम थोड़े विस्तार में Stock Market के बारें में पता लगाने की कोशिश करते है। हो सकता है की यह अब थोडासा बोरियत-सा लगे लेकिन आइये इसे आसान शब्दों में समज़ते है। यह जानकारी हमारे लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है।


    Stock Market  क्या है ?

                जवाब में कहते है की Stock Market एक ठिकाना है जहाँ पर कंपनी के शेअर्स की खरीददारी और बिक्री होती है।
                शेअर बाजार याने की "शेअर +  बाजार।" शेअर मतलब कंपनी का मालिकाना हिस्सा और बाजार मतलब खरीददारी और बिक्री की जगह। Stock Market में कारोबार करने में सहूलियत हो इसलिए कामकाज का वक्त तय होता है। हम यहीं से दूसरे पेज पर, वक्त के बारें में जानकारी प्री ओपन के साथ लेकर यहाँ कंटिन्यू कर सकते है। तो चलिये आगे बढ़ते हैं। 
                शेअर बाजार याने की ऐसा बाजार, जहां कंपनी मालिकाना हक़ का हिस्सा, बिक्री करके, पैसा इकठ्ठा करतीं है। इन पैसोंसे कम्पनी अपना कारोबार बढ़ाती है। और अपना मुनाफा शेअर धारकों के साथ साझा करती है। शेअर धारक "शेअर्स का व्यापार" करके पैसा कमाते है। 
    इन सभी कार्योंका हिसाब रखा जाता है। 
                इंडिया में शेअर बाजार मुंबई में है। उन्हें B. S. E. और . S. E. के नाम से जाना जाता है। 

    Stock Market Today इन हिंदी।

                अगर हम आज का स्टॉक मार्केट देखतें है तो इसकी विशालता देखते ही बनतीं है। हम यहाँ पर स्टॉक मार्केट टुडे अपडेट्स से ज्यादा महत्वपूर्ण बातें आपस में सांझा करेंगे। 

    स्टॉक मार्केट कैपिटल 2022

                आज के "स्टॉक मार्केट का कैपिटल 3.2 ट्रिलियन डॉलर" का है। कैपिटल के मामलें में इंडियन स्टॉक मार्केट टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में अमेरिकन स्टॉक मार्केट, चीन, जपान और हांगकांग के बाद इंडिया का नंबर आता है। 

    Stock Market  क्यों है ?

                बड़ा उद्योग करने के लिए "बड़ी पूंजी की आवश्यकताहोती है। पूंजी जमा करने के पर्यायोंमें से एक यह है की आम जनता से पैसा इकठ्ठा करें। और उनको अपने उद्योग में उनकी पूंजी के हिसाब से भागिदार बनाये। ऐसा करने में कम्पनीज और भागधारक दोनोंका फायदा है। 

    शेअर बाजार कम्पनीज के लिए

      1 ) कंपनी शेअर बाजार में "I.P.O.के जरिये अपने शेअर्स बेचकर पूंजी जमा करती है। जिसपर उसे ना ब्याज देना होता है ना हप्ता देना होता है। देना होता है तो यह की "मुनाफे में  हिस्सा।" 

    2 )कंपनी को, शेअर्स धारकको उनका पैसा लौटाना भी नहीं पड़ता क्योंकि वो अपने शेअर्स Stock Market में Sell करके अपना पैसा वापिस ले सकते है। 

                तो कंपनी अपने उद्योग पर पूरा फोकस कर सकती है। इससे उद्योग बढ़ता है साथ ही मुनाफा भी बढ़ता है। 

    शेअर बाजार शेअर धारकों के लिए

    1 ) शेअर बाजार में निवेश करने से उद्योग में अपनी पूंजी जितनी ही "मर्यादित जिम्मेदारी" होती है।

    2 ) अपने पास के शेअर्स पर कंपनी के मुनाफे का हिस्सा मिलता है। और एक खूबी यह की, अपने पास के वही शेअर्स "भाव बढ़ने पर बेचकर" ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है।
                तो शेअर धारक अपना पैसा निवेश करता है। इससे वो कंपनी के ग्रोथ के साथ साथ पूरी "अर्थ-व्यवस्था के विकास" में अपनी भूमिका निभाता है। 

                अच्छा, तो अगर यहां तक आप हमारे साथ है तो जाहिर है की, आपको Stock Market के बारें में बहुत ज्यादा रूचि है। यहां तक साथ रहने के लिए शुक्रिया। तो चलिए इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए यह जानने की कोशिश करते है की "Stock Market में काम कैसे चलता है।" अब देखिये शेअर मार्केट है तो काम तो कई सारे चलते है। हम अपनी एक मोटा-मोटी नजर डालते है। और जानते है की यहां क्या-क्या होता है। 

    Stock Market में कौन-कौनसे काम होते है ?

    काम के हिसाब से इसे दो प्रकार में समज़ते है।
     

    1 ) Primary Market

                कम्पनीज अपना "I.P.O."जारी करतीं है। मतलब कंपनी अपने शेअर्स बेचकर पैसा जुटाने आती है।

                लोग इसमें हिस्सा लेकर अपने लिए शेअर्स खरीदते है। ताकि उन्हें भी कंपनी के मुनाफे में हिस्सा मिले और आगे चलके वो अपने पास के शेअर्स ज्यादा दामपर बेच सकें।

                प्रायमरी मार्केट में "राइट्स इश्यू" भी आता है। राइट्स इश्यू के द्वारा Stock Market की "लिस्टेड कंपनी, दोबारा अपने नये शेअर्स बेचने के लिए आतीं है।" जिनके पास पहले से ही शेअर्स है, उन्ही को तय अनुपात में शेअर्स खरीदने का अधिकार होता है।

                इस अधिकार को उपयोग में लाना है या नहीं यह इन्वेस्टर की अपनी मर्जी होती है। इस अधिकार को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।     


    2 ) Secondary Market

                शेअर धारक अपने पास के शेअर्स बेचने के लिए आते है। और जिनको वह शेअर्स चाहिए वो खरीदने के लिए आते है। याने की "Share Tradingकरने के लिए आते है।
     
    Share Market Investment लम्बे समय के लिए की जाती है। इसमें शेअर्स लेकर "D-MAT Account" में रखे जातें है।
     

    Share Market Trading - 1 ) कुछ दिनों के लिए या  2 ) इंट्राडे याने की एक दिन के लिए की जाती है।


                सेकंडरी मार्केट में कंपनी के शेअर्स के अलावा "वायदा कारोबार" भी चलता है। इसमें सेन्सेक्स, निफ़्टी जैसे इंडेक्स के भी ट्रेड्स बनतें है। यह सौदे डेरिवेटिव्ज के होतें है। इनको फ्यूचर्स और ऑप्शन्स कहतें है।

                Stock Market Regulator और Stock Exchanges यह सारा काम देखते है। शेअर बाजार के इन सारे कामों का लेखा-जोखा रखा जाता है। यहां पर हमने Stock Market क्या है, उसका महत्व क्या है, यह जाना। और संक्षिप्त में यह भी जाना की यहां पर क्या काम चलता है। अब ज़रा एक बार Stock Market Regulator और Stock Exchanges के बारें में भी नजर डालते है। 

     

    Stock Market Regulator - S.E.B.I.  

      
    सेबी की स्थापना - 12 अप्रैल 1992 को हुई। 
    सेबी का हेड ऑफिस मुंबई में है। 
    सेबी का प्रमुख काम यह सुनिश्चित करना होता है की निवेशकों की पूंजी सुरक्षित रहे। याने की "निवेशकों के हितों की रक्षा" करना।  

                सेबी के तरफ से, समय-समय पर, जरूरत के हिसाब से, नये नियम लाये जाते है। उनसे "Stock Market की पारदर्शिता" कायम रहती है। और Stock Market पर लोगों का भरोसा बढ़ता है।


    Stock Exchange - N.S.E.


    N.S.E. की 
    स्थापना - 1992 को हुई।
    N.S.E. का हेड ऑफिस मुंबई में है।
                यह इंडिया का सबसे बड़ा Stock Exchange है। इसमें 1600 के आसपास कम्पनियाँ लिस्टेड है। इसका इंडेक्स "निफ्टी" है। जो की इंडिया की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली "बड़ी 50 कम्पनीज" का बना है।
                N.S.E. के द्वारा इंडिया में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्रणाली का उपयोग शुरू हुआ। इससे शेअर्स के कागजी प्रमाणपत्र का व्यापार "इलेक्ट्रॉनिक माध्यम" में आ गया।     


    Stock Exchange - B.S.E.

    B.S.E. की स्थापना - 1875 को हुई। 
    B.S.E. का हेड ऑफिस मुंबई में है।
    यह इंडिया का ऐसा एक्सचेंज है जो की पूरे एशिया का सबसे "पहला Stock Exchange" है। इसमें 5000 से ज्यादा कम्पनियाँ लिस्टेड है। इसका इंडेक्स "सेंसेक्सहै। जो की इंडिया की "बड़ी 30 कम्पनीज" का बना है।
     
                तो अब हम ऐसा सोचेंगे की, क्या हम Share Market में काम कर सकते है ? 
    क्या हम Stock Market trading Career कर सकते है ?
    क्या हम अपनी मेहनत की कमाई आत्मविश्वास के साथ Stock Market में लगा सकते है ? क्या हम स्टॉक मार्केट में अपना बेस्ट पोर्टफोलियो बनाकर पैसे कमा सकतें है ?
    क्या हम यह सब करने के लिए Stock Market के बारें में और ज्यादा जान सकते है ? क्या स्टॉक मार्केट के बारें में और जानने के लिये Stock Market की शब्दावली महत्वपुर्ण साबित हो सकतीं है ? आपको क्या लगता है ?
     

    हमने यह जाना

     
                इस आर्टिकल में हमने यह जानने की कोशिश की, के "Stock Market क्या है।" और यहां क्या काम चलता है। Stock Market ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट बारें में जाना। Stock Market Regulator, और Exchanges के बारे में भी जाना।
                लगता तो यही है की हमें और ज्यादा जानना है और अपने "Stock Market Knowledge को लगातार Update करते रहना है।" और स्टॉक मार्केट की जानकारी को फ़िल्टर करना भी सीखना है। यह रोमांचक भी होगा और इससे हम अपने काम में पारंगत भी होंगे। जहां भी अच्छा नॉलेज मिले उसे लेते हुए आगे बढ़ना है। और अपने आपको Stock Market के काबिल बनाना है। ताकि हम "Stock Market से पैसे कमाएं।"

    महत्वपूर्ण जानकारी 


    Post a Comment

    0 Comments