Ads Header

Stock Market प्री-ओपन क्या है ? Stock Market वर्किंग टाइम कितना है ?

            हॅलो दोस्तों, Stock Market में हम एक-साथ आकर ट्रेडिंग करते है। इसका वक्त तय होता है। आज हम यहाँ पर मिलकर जानेंगे कि, "Stock Market प्री-ओपन क्या है ? Stock Market वर्किंग टाइम कितना है ?" इसमें स्टॉक मार्केट प्री ओपन सेशन के बारे में हिंदी में जानकारी लेंगे। और स्टॉक मार्केट प्री ओपन क्या होता है ? स्टॉक मार्केट प्री ओपन क्यों होता है ? प्री ओपन सत्र में क्या होता है ? प्री ओपन सत्र में कौन-कौन से ट्रेड्स होते हैं ? यह जानेंगे। और इंडिया में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए "बेस्ट इंट्राडे टाइमिंग इन इंडिया" कितना है ? यह जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं।

Updated image Shows Stock Market Timings.
Stock Market Timings in Hindi.


             स्टॉक मार्केट में काम करने के लिए सबसे पहले हमें यह जानकारी होनी चाहिए कि, इसका कामकाज कितने बजे शुरू होता है और कितने बजे क्लोज होता है। सही है ?


    स्टॉक मार्केट प्री-ओपन  

    Stock Market Pre-Opening
    Image 1 Stock Market Pre Open Timing in Hindi.
     

                "प्री-ओपन याने की शेअर बाजार खुलने से पहले।" आसान है ? इंडिया के स्टॉक मार्केट में ओपनिंग बेल सुबह 9:00 AM को बजती है। 9:00 AM to 9:08 AM तक शेअर बाजार में थोडीसी हलचल होती है। और सात मिनट शांत रहता है। उसे "प्री- ओपन मार्केट" कहते है। "प्री-ओपन समय 15 मिनट का होता  है।" स्टॉक मार्केट 9:15 AM को ओपन होता है। इसे हम इमेज 1 के जरिए आसानी से समझ सकते हैं। 

    स्टॉक मार्केट प्री-ओपन क्यों होता है ?

                स्टॉक मार्केट खुलते ही शुरू गया तो, शुरुवाती ट्रेड्स के जोरदार आगमन से झटके लग सकते है। यहां झटकों से मतलब है कि, कीमतों में जोरदार उठा-पटक हो सकती हैं। इससे "Stock Exchanges" को ट्रेड्स के मिलान में दिक्कत आ सकती है। प्री-ओपन सत्र के कारण, "शुरूआती अस्थिरता कम होती है।" 
                स्टॉक मार्केट पिछले दिन बंद होने के बाद कोई समाचार याने की "News" आती है तो, सुबह जोरदार एक्शन को हो जाने के लिए यह सत्र महत्वपूर्ण होता है।
                कई बार कंपनियां, स्टॉक मार्केट बंद हो जाने के बाद अपने "रिजल्ट" जाहिर करती है। इसका असर दूसरे दिन प्री-ओपन सेशन में होकर ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कीमत तय होती है।
       

    प्री-ओपन सत्र में क्या होता है ?

    1 ) "9:00 AM  से 9:08 AM" तक के शुरूआती "आठ मिनटों में" ट्रेड्स जो की डाले गए है, उनका संग्रह होता है। सही कीमतों का संशोधन होता है। इस वक्त में डाले गए ऑर्डर्स को रद्द भी किया जा सकता है। 
     
    2 ) इसके बाद "9:08 AM से 9:12 AM" तक के समय में, कीमतों का मिलान याने की,"ऑर्डर्स मैचिंग" करके, ओपन के लिए कीमत प्रस्तावित की जाती है। इसे संतुलित कीमत का चुनाव करने का वक्त माना जाता है।
      
    3 ) और "9:12 AM से 9:15 AM" तक का अवकाश लिया जाता है। इससे स्टॉक मार्केट "प्री-ओपन से - सामान्य कामकाज के लिए" तैयार होता है। 

    प्री-ओपन सत्र में कौन-से ट्रेड्स होते है ?

                इसमें ज्यादा दूर की कीमतें लगाईं जाती है। जैसे की, स्टॉप-लॉस लगाए जातें है। अगर पिछले दिन शेअर्स लिए है तो, हम सुबह बेच सकते है। या फिर अगर हमें कोई शेअर्स खरीदने है तो, हम प्री-ओपन सेशन में खरीद सकतें है। "प्राइस मैच होते ही ट्रेड पूरा हो जाता है।" इसमें हम, 

    (1) "मार्केट ऑर्डर" के जरिये ट्रेड ले सकते है। मार्केट ऑर्डर में, जो प्राइस उपलब्ध है यानि चल रही है। उसपर ट्रेड होता है।

    (2) हम "लिमिट ऑर्डर" के जरिये भी ट्रेड ले सकते है। लिमिट ऑर्डर में हम कीमत सेट करते है। "कीमत मैच हुई तो ट्रेड होता है।" 
     
                प्री-ओपन सेशन सिर्फ सुबह की भीड़ को सुचारु ढंग में लाने के लिए होता है। प्री-ओपन सत्र में फ्यूचर और ऑप्शंस के व्यवहार नहीं होते है। 

    प्री-ओपन सत्र में ट्रेडिंग की जोखिम

                प्री-ओपन सेशन में नॅशनल और इंटर-नॅशनल "न्यूज़ का प्रभाव" होता है। एक अकेले ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर को इन सारी चीजों को ध्यान में लेना मुश्किल होता है। 

                प्री-ओपन सेशन में टेक्निकल इंडीकेटर्स लगाना भी मुश्किल होता है। इस सेशन में "ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होता है।"
                    
                कई बार ट्रेड्स मैच ना होकर "पेंडिंग ऑर्डर्स" बन जाते हैं। फिर मार्केट शुरू होने पर, उनको कैंसिल करके नये ऑर्डर्स डालने तक समय लग जाता है। 

    स्टॉक मार्केट प्री-ओपन का चार्ट कहाँ होता हैं ?

    स्टॉक मार्केट प्री ओपन सेशन में कौन-कौनसे ट्रेड्स होते हैं ? और इनमें ट्रेडिंग करने की जोखिम के बारे में हमने जानकारी ली। अब हम यहां पर स्टॉक मार्केट प्री ओपन सेशन का निफ़्टी इंडेक्स का चार्ट कहां पर होता है इसके बारे में जानकारी लेंगे। 
                एनएसई की वेबसाइट पर मार्केट डाटा पर क्लिक करने पर मार्केट वॉच में प्री ओपन पर क्लिक करना है। इससे हमें निफ्टी का प्री ओपन सेशन का चार्ट देखने को मिलेगा। इसे हम सीधे nseindia pre open यहां पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। 
    Stock Market NSE Pre Open Market Chart and Market watch.
    Image 2  NSE Pre Open Market Chart and Market watch.


    इमेज 2 में हमें निफ्टी के प्री ओपन सेशन के बारे में सारी जानकारी मिलती है। इसमें - 

    1) निफ़्टी इंडेक्स प्री ओपन सेशन में कितना बढ़ा है या गिरा है इसके बारे में जानकारी मिलती है। 
    2) निफ़्टी इंडेक्स के एडवांसेस अँड डिक्लिनेस के बारे में जानकारी मिलती है। इसमें निफ़्टी इंडेक्स के कितनी कंपनीज के शेयर्स की कीमत प्री ओपन सेशन में बढ़ी हैं ? और कितनी कंपनीज के शेयर्स की कीमत प्री ओपन सेशन में गिरी हैं ? और अनचेंज्ड शेयर्स कितने हैं ? यह जानकारी मिलती है। 
    3) यहां पर प्री ओपन सेशन का चार्ट भी दिखाई देता है। 
    4) और निचे कंपनी के नामों के साथ उनमें प्री ओपन सेशन में हुए बदलावों के बारे में डिटेल में जानकारी उपलब्ध की जाती है। इसमें परसेंटेज चेंज पर क्लिक करने से परसेंटेज के अनुसार बढ़ने वाले और गिरने वाले शेयर्स की लिस्ट उपलब्ध होती है। 
                इस जानकारी से हम स्टॉक मार्केट प्री ओपन सेशन में हुई सारी एक्टिविटी को एकसाथ समझ सकते हैं। 

    स्टॉक मार्केट वर्किंग टाइम कितना है ?

                इंडियन स्टॉक मार्केट का वर्किंग टाइम "सुबह 9:00 AM  बजे से दोपहर 3:30 PM तक" याने की "6 घंटे,30 मिनट" का होता है। इस समय को "ट्रेडिंग सेशन" भी कहा जाता है। 
     
    Stock Market Timing
    Image 3 Stock Market Timing in Hindi.
      

                इसे आसानी से समझने के लिए हम इमेज 3 देख सकते हैं। स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग सेशन को दो भागों में डिफाइन किया जाता है। 

    1 ) फर्स्ट हाफ 

                सुबह 9:15 am  बजे से दोपहर 12:30 pm तक के समय को फर्स्ट हाफ कहा जाता है। 

    2 ) सेकंड हाफ 

                दोपहर 12:30 pm बजे से 3:30 pm बजे तक के टाइम समय को सेकंड हाफ कहा जाता है। 
                स्टॉक मार्केट में काम करने के लिए सुविधा हो इसलिए यह रचना की गई है। और अगर हम ध्यान से देखें तो हमे यह समझ में आता है कि, स्टॉक मार्केट में फर्स्ट हाफ में 11:00 am बजे तक ज्यादा एक्टिविटी रहती है। और तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक मार्केट शांत रहता है। 
                फिर 12:30 pm बजे के बाद से स्टॉक मार्केट में अगला मुव्हमेंट आता है। यह मुव्हमेंट तकरीबन 2:30 pm बजे तक चलता है। इसके बाद में "क्लोजिंग की तैयारियां" शुरू हो जाती है। 2:30 बजे से 3:30 बजे तक के टाइम में "अगले दिन की पोजीशन बनाने की तैयारियां" भी होती है। स्टॉक मार्केट को क्लोजली वॉच करने से हमें यह जानकारी मिलती है। 
                स्टॉक मार्केट वर्किंग डेज, "मंडे से फ्राइडे" तक, हप्ते में पाँच होतें है। स्टॉक मार्केट डेरिवेटिव्ज की एक्सपायरी थर्सडे को होती है। सैटरडे और संडे को स्टॉक मार्केट बंद रहता है। अगर किसी छुटटी के कारण स्टॉक मार्केट बंद हों तो, इसकी जानकारी N.S.E. की वेब साइट पर होतीं है।

    बेस्ट इंट्राडे टाइमिंग इन इंडिया

                इंट्राडे ट्रेडिंग वैसे तो हम वर्किंग टाइम में कभी भी कर सकते हैं। लेकिन गौर से देखने पर हम समझ जाएंगे कि, सुबह "फर्स्ट हाफ में 9:15 am से 11:00 am तक" के टाइम में और "सेकंड हाफ में 12 :30 pm से 2 :30 pm तक" के टाइम में इंट्राडे ट्रेडिंग करना अच्छा होता है। इस टाइमिंग में चार्ट पर टेक्नीकल एनालिसिस के अनुसार "स्टॉप लॉस" लगाकर हम ट्रेडिंग कर सकते हैं।
                इसके अलावा किसी खास न्यूज़ के चलते इंट्राडे ट्रेडिंग कर सकते है। उदाहरण के तौर पर देश का बजट या किसी कंपनी का रिजल्ट आने वाला हो तो इस कारण से हम सुबह 11:00 am बजे के आसपास ट्रेड ले सकते है। 

     
    प्री ओपन के बारें में हमने यह जाना
                स्टॉक मार्केट प्री-ओपन सेशन में ट्रेड लेने से हमें "पहले एंट्री करने का लाभ" मिल सकता है। इसमें रिस्क फैक्टर बहुत ज्यादा होता है। यह एक सुविधा है की समाचार से होने वाली जोरदार एक्शन को अनुशासन में लाया जा सकें। स्टॉक मार्केट प्री-ओपन सेशन में होने वाली एक्शन को समझकर हम अपनी स्ट्रेटेजी बना सकतें है।
                आज यहाँ पर मिलकर हमने यह जाना कि, "Stock Market प्री-ओपन क्या है ? Stock Market वर्किंग टाइम कितना है ?" इसमें हमने स्टॉक मार्केट प्री ओपन सेशन के बारे में हिंदी में जानकारी ली है। और स्टॉक मार्केट प्री ओपन क्या होता है ? स्टॉक मार्केट प्री ओपन क्यों होता है ? प्री ओपन सत्र में क्या होता है ? प्री ओपन सत्र में कौन-कौन से ट्रेड्स होते हैं ? यह जाना। और इंडिया में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए "बेस्ट इंट्राडे टाइमिंग इन इंडिया" कितना है ? यह भी जाना। 

    स्टॉक मार्केट प्री ओपन और ओपनिंग टाइम के FAQ

    1) क्या शनिवार को स्टॉक मार्केट खुला रहता है?

    सामान्य परस्थिती में नहीं। लेकिन इंडिया में देश का बजट, दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग शनिवार को हो तो खुला रहता है।

    2) क्या आज का स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग बंद हो गया है?

    इंडिया में आज अगर नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन डे है। और दोपहर के 3:30 pm नहीं हुए है तो आज का स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग चालू है।

    3) स्टॉक मार्केट कल शुरू होगा क्या?

    अगर कल सोमवार से शुक्रवार में से कोई डे है। और NSE Holidays के अनुसार छुट्टी नहीं है। ऐसे में इंडिया में कल स्टॉक मार्केट शुरू रहेगा।

    4) Sensex कब शुरू होता है?

    Sensex सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 am को शुरू होता है। नॉर्मल ट्रेडिंग 9:15 को शुरू होती है।

    5) बॅंक निफ़्टी कब शुरू होता है?

    बॅंक निफ़्टी सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 am को शुरू होती है। फ्यूचर्स और ऑप्शन्स की ट्रेडिंग 9:15 को शुरू होती है।

    6) शेअर को खरीदने का बेस्ट टाइम कौन-सा है?

    सामान्य रूपसे अगर सोमवार को स्टॉक मार्केट गिरता है तो निचे की लेव्हल पर शेअर्स खरीदना अच्छा होता है।

    7) क्या स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद शेअर खरीद सकते है?

    हाँ, आफ्टर मार्केट ऑर्डर से स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद शेअर खरीद सकते है।

    8) क्या आफ्टर मार्केट ऑर्डर से शेअर्स खरीदना बुरा होता है?

    हाँ, क्योंकि स्टॉक मार्केट बंद होने के कारण व्होल्युम बहुत कम होता है।

    9) क्या मैं रविवार को शेअर ले सकता हूँ?

    रविवार को हम अपने ब्रोकर के यहाँ ऑर्डर डाल सकते है। वह सोमवार को कम्प्लीट हो जायेगी।

    10) अमेरिकन स्टॉक मार्केट्स कितने बजे खुलते है?

    अमेरिकन स्टॉक मार्केट्स, इंडियन टाइम के अनुसार शाम को 7:00 pm से 1:30 am तक शुरू रहता है।

    11) जापान का स्टॉक मार्केट कितने बजे शुरू होता है?

    जापान का स्टॉक मार्केट्स, इंडियन टाइम के अनुसार शाम को 5:30 am से 11:30 am तक शुरू रहता है।

    12) चीन का स्टॉक मार्केट कितने बजे शुरू होता है?

    चीन का स्टॉक मार्केट्स, इंडियन टाइम के अनुसार शाम को 7:00 am से 12:30 am तक शुरू रहता है।


    Post a Comment

    0 Comments