Ads Header

Option Chain Strike Price को कैसे समझे ? ऑप्शन चैन स्ट्राइक प्राइस की जानकारी।

दोस्तों, आज हम यहाँ पर मिलकर, ऑप्शन चैन के स्ट्राइक प्राइस की जानकारी हिंदी में लेंगे। इसमें ऑप्शन चेंज की स्ट्राइक प्राइस क्या होती है ? स्ट्राइक प्राइस का महत्व क्या है ? 

Option Chain Strike Price को कैसे समझे ? ऑप्शन चैन स्ट्राइक प्राइस की स्ट्रैटेजी क्या है ? स्ट्राइक प्राइस के अनुसार सपोर्ट और रेजिस्टेंस को कैसे समझें ? इसके बारे में जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 

Option Chain Strike Price In Hindi.
Stock Market Option Chain Strike Price In Hindi.


स्ट्राइक प्राइस यह ऑप्शन चैन का प्रमुख अंग होती है। इसके बिना ऑप्शन चैन को एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता। ज्यादातर बार ट्रेडिंग करने के लिए स्पॉट प्राइस के नजदीकी स्ट्राइक प्राइस को चुना जाता है। क्योंकि इसमें लिक्विडिटी ज्यादा होती है।

     

    ऑप्शन चैन 

    "स्ट्राइक प्राइस के अनुसार ऑप्शंस कॉन्ट्रैकट्स के लिस्ट को ऑप्शन चैन कहते हैं।" इसमें वायदा बाजार में शामिल शेयर्स के, इंडेक्स के ऑप्शन कॉन्ट्रैकट्स की प्रतिदिन की जानकारी दिखाई जाती है। 

                ऑप्शन चैन में अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस पर कॉल ऑप्शन में और पुट ऑप्शन में हो रही ट्रेडिंग की जानकारी होती है। स्टॉक मार्केट के कॅश सेगमेंट में शेयर्स के फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस की जानकारी होती है। इसी प्रकार से ऑप्शन चैन में डेरिवेटिव्स के कॉन्ट्रैक्ट्स जानकारी होती है। 

                ऑप्शन चैन में ऑप्शन चैन का वॉल्यूम और ओपन इंटरेस्ट दिखाया जाता है। इससे किन-किन स्ट्राइक प्राइस पर ट्रेडिंग एक्टिविटी हो रही है, इसकी जानकारी मिलती है। इसमें आस्क और बीड़ प्राइस और क्वांटिटी देखकर ऑप्शन ट्रेडिंग की करंट सिचुएशन का पता लगता है। 


    ऑप्शन चैन स्ट्राइक प्राइस का महत्व

    ऑप्शन चैन के इस प्रमुख अंग के बारे में जानना शुरू करने से पहले हम इसके महत्व पर एक नजर डालते हैं। इससे स्ट्राइक प्राइस का बारीकी से अध्ययन करना कितना महत्वपूर्ण है यह हम महसूस कर सकते हैं।

                ऑप्शन चैन में एक से अधिक स्ट्राइक प्राइजेस होने के कारण, डेरिवेटिव्स में रणनीति बनाने में के लिए अलग-अलग विकल्पों के बारे में विचार किया जा सकता है। 

                ऑप्शन चैन को प्रतिदिन ट्रैक करके हम किसी भी इंडेक्स या शेयर के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में हो रही गतिविधि को समझ सकते हैं। इससे नजदीकी भविष्य में उस पर्टिकुलर इंडेक्स या शेयर की चाल किस तरह से रहने वाली है, इसके बारे में अंदाजा लगाना मुमकिन होता है। 


    ऑप्शन चैन स्ट्राइक प्राइस

    "स्ट्राइक प्राइस याने कि एक कीमत होती है जिस पर बायर्स और सेलर्स ऑप्शन के कॉन्ट्रैक्ट को बनाते हैं।" ऑप्शन चैन में कई सारी स्ट्राइक प्राइजेस होती हैं। इन्हे हम इमेज के माध्यम से देखते हैं। 

    Strike Prices in the option chain In Hindi.
    Image 1 Option Chain Strike Price.


    Option Chain Strike Price को कैसे समझे ?

    एक ऑप्शन चैन के सेंटर में कई सारी स्ट्राइक प्राइजेस होती है। इनको अंडर-लेइंग शेयर या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस की गतिविधि के अनुसार तीन कैटेगरीज में समझा जाता है। 

    Stock Market Option Chain Strike Price Hindi.
    Image 2 Option Chain Strike Price. Strike Price Types.


    इन द मनी 

    कॉल ऑप्शन में पर्टिकुलर शेयर के या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस से कम याने कि नीचे वाले स्ट्राइक प्राइजेस इन द मनी कहलाती हैं। 

    पुट ऑप्शन में पर्टिकुलर शेयर के या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस से ज्यादा याने कि ऊपर वाले स्ट्राइक प्राइजेस इन द मनी कहलाती हैं। 

    एट द मनी

    पर्टिकुलर शेयर के या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस की नजदीकी स्ट्राइक प्राइस एट द मनी कहलाती हैं।

    आउट ऑफ़ द मनी

    कॉल ऑप्शन में पर्टिकुलर शेयर के या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस से ज्यादा याने कि ऊपर वाले स्ट्राइक प्राइजेस आउट ऑफ़ द मनी कहलाती हैं। 

    पुट ऑप्शन में पर्टिकुलर शेयर के या इंडेक्स के स्पॉट प्राइस से कम याने कि नीचे वाले स्ट्राइक प्राइजेस आउट ऑफ़ द मनी कहलाती हैं।


    ऑप्शन चैन स्ट्राइक प्राइस स्ट्रेटेजी

    1 ) कॉल ऑप्शन के कॉन्ट्रैक्ट में एक्सपायरी डेट तक स्पॉट प्राइस ट्रेड किए गए स्ट्राइक प्राइस से ऊपर जाती है तो कॉल ऑप्शन बायर का ट्रेड प्रॉफिटेबल होता है। 

    2 )  कॉल ऑप्शन के कॉन्ट्रैक्ट में एक्सपायरी डेट तक स्पॉट प्राइस ट्रेड किए गए स्ट्राइक प्राइस से निचे ही रहती है तो कॉल ऑप्शन सेलर याने की राइटर का ट्रेड प्रॉफिटेबल होता है। 

    3 ) पुट ऑप्शन के कॉन्ट्रैक्ट में एक्सपायरी डेट तक स्पॉट प्राइस ट्रेड किए गए स्ट्राइक प्राइस से निचे जाती है तो पुट ऑप्शन बायर का ट्रेड प्रॉफिटेबल होता है। 

    4 ) पुट ऑप्शन के कॉन्ट्रैक्ट में एक्सपायरी डेट तक स्पॉट प्राइस ट्रेड किए गए स्ट्राइक प्राइस से ऊपर ही रहती है तो पुट ऑप्शन सेलर याने की राइटर का ट्रेड प्रॉफिटेबल होता है। 


    स्ट्राइक प्राइस सपोर्ट और रेजिस्टेंस

    ओपन इंटरेस्ट को समझकर हम ऑप्शन चैन में स्ट्राइक प्राइस पर बन रहे सपोर्ट और रेजिस्टेंस को आसानी से समझ सकते हैं। 

    ओपन इंटरेस्ट

    ऑप्शन चैन के अलग-अलग स्ट्राइक प्राइजेस पर चल रहे ट्रेडिंग के दौरान कई सारे ट्रेड ओपन याने कि चालू रहते हैं। उन्हें क्लोज नहीं किया होता है।  

    उदाहरण

    "मिस्टर एस कुमार" यह एक ऑप्शन राइटर है। इन्होंने कॉल ऑप्शन का एक लॉट बेचा है। लेकिन अभी तक उस लॉट को वापस खरीद कर ट्रेड क्लोज नहीं किया है। तो उनका एक लॉट का ट्रेड ओपन है ऐसा कहते हैं। ऐसे लॉट्स की टोटल संख्या को ओपन इंटरेस्ट कहते हैं। 

    स्ट्राइक प्राइस सपोर्ट

    1 ) कॉल ऑप्शन में किसी पर्टिकुलर इन द मनी स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा हो और बढ़ रहा हो तो वह स्ट्राइक प्राइस सपोर्ट लेवल बनता है। इस लेवल के आसपास से बाउंस बैक होने की संभावना होती है। 

    1 ) पुट ऑप्शन में किसी पर्टिकुलर आउट ऑफ़ द मनी स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा हो और बढ़ रहा हो तो वह स्ट्राइक प्राइस सपोर्ट लेवल बनता है। इस लेवल से भी बाउंस बैक होने की संभावना होती है।

    स्ट्राइक प्राइस रेजिस्टेंस

    1 ) कॉल ऑप्शन में किसी पर्टिकुलर आउट ऑफ़ द मनी स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा हो और बढ़ रहा हो तो वह स्ट्राइक प्राइस रेजिस्टेंस लेवल बनता है। इस लेवल तक ऊपर जाने पर ब्रेकडाउन होने की संभावना होती है। 

    1 ) पुट ऑप्शन में किसी पर्टिकुलर इन द मनी स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा हो और बढ़ रहा हो तो वह स्ट्राइक प्राइस रेजिस्टेंस लेवल बनता है। इस लेवल के आसपास से भी ब्रेकडाउन होने की संभावना होती है।


    उपयुक्त जानकारी

    स्टॉक मार्केट व्यापार : एक नया संशोधन, एक नया तरीका।

    ऑप्शन ट्रेडिंग में टाइम डीके पर सोल्युशन क्या है ?

    सक्सेसफुल ऑप्शन ट्रेडर कैसे बने ?

    स्टॉक मार्केट में प्रॉफिटेबल ट्रेड की पहचान कैसे करे ?


    हमने यह जाना

    हमने यहाँ पर, ऑप्शन चैन के स्ट्राइक प्राइस के बारे में हिंदी में जानकारी ली। इसमें स्ट्राइक प्राइस के महत्व को जाना। ऑप्शन चैन के स्ट्राइक प्राइस को कैसे समझें ? स्ट्राइक प्राइस की स्ट्रैटेजी और ऑप्शन चैन के अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस पर सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल किस तरह से बनते हैं ? यह भी जाना। 

                ऑप्शन चैन में स्ट्राइक प्राइस यह सेंटर पार्ट होती है। इनमें चल रही ट्रेडिंग की सारी जानकारी का डाटा ऑप्शन चैन में होता है। इस जानकारी की मदद से हमने ऑप्शन चैन को समझ सकते हैं और ऑप्शंस ट्रेडिंग में बेहतर परफॉर्मेंस कर सकते हैं। 


    Option Chain Strike Price FAQ's

    1 ) ऑप्शन चैन में स्ट्राइक प्राइस बिच में क्यों होती है ?

    ऑप्शन चैन में हर एक स्ट्राइक प्राइस पर चल रही कॉल और पुट ऑप्शन ट्रेडिंग की जानकारी होती है। इसलिए स्ट्राइक प्राइस बीच में होती है।

    2 ) स्ट्राइक प्राइस पर क्लिक करने से क्या होता है ?

    स्ट्राइक प्राइस पर क्लिक करने से एक्सपायरी डेट के अनुसार ऑप्शन चैन का डाटा दिखता है।

    3 ) स्पॉट प्राइस और स्ट्राइक प्राइस में क्या फर्क होता है ?

    स्पॉट प्राइस यह शेयर की या इंडेक्स की कीमत होती है। और स्ट्राइक प्राइस यह ऑप्शंस डेरिवेटिव्स की कीमत होती है। जिसपर भविष्य के लिए वायदा कॉन्ट्रैक्ट्स किए जाते है।

    4 ) ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए सही स्ट्राइक प्राइस कैसे चुने ?

    ऑप्शंस में इंट्राडे ट्रेडिंग करने के लिए ज्यादा वॉल्यूम वाले और स्विंग ट्रेडिंग के लिए ज्यादा ओपन इंटरेस्ट वाले स्ट्राइक प्राइस को चुनना चाहिए।

    5 ) कौन-सी स्ट्राइक प्राइसेस मूल्यवान होती है ?

    कॉल ऑप्शन में स्पॉट प्राइस से कम कीमत की स्ट्राइक प्राइजेस मूल्यवान होती है और पुट ऑप्शन में स्पॉट प्राइस से ज्यादा कीमत की स्ट्राइक प्राइजेस मूल्यवान होती है।


    Post a Comment

    2 Comments

    1. ऑप्शन चैन के Strike Price के बारें में यहाँ पर पढकर अच्छा लगा।

      ReplyDelete
      Replies
      1. Welcome Sir,
        तरलमनी वेबसाइट पर स्टॉक मार्केट ऑप्शन चैन क्या है ? ऑप्शन चैन ओपन इंटरेस्ट, ऑप्शन चैन इम्प्लॉइड वोलैटिलिटी IV और ऑप्शन चैन वॉल्यूम के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है। इनके बारे में सर्च बार में टाइप करके पढ़ सकते हैं। हमें उम्मीद है कि, आपको यह जानकारी भी अच्छी लगेगी।

        Delete