Ads Header

Stock Market Option Chain क्या हैं ? कॉल और पुट के ऑप्शन चैन को कैसे पढ़ें ?

दोस्तों, आज हम यहां पर मिलकर, Option Chain क्या हैं ? कॉल और पुट के ऑप्शन चैन को कैसे पढ़ें ? यह जानकारी लेंगे। इसमें ऑप्शन चैन में कौन-कौनसे घटक होते है ? ऑप्शन चैन की रचना कैसे होती है ? एक्सपायरी डेट के अनुसार ऑप्शन चैन की जानकारी लेने के तरीके के बारे में भी समझेंगे। और ऑप्शन चैन के द्वारा हमें कौन-सी इंफॉर्मेशन मिलती है ? यह ऑप्शन चैन की जानकारी हिंदी में लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 

Stock Market Option Chain explained in Hindi.
Stock Market Option Chain explained in Hindi.

ऑप्शन चैन यह एक असली चैन की तरह होती हैं जिसमें कई सारी कड़ियां होती हैं। इन कड़ियों का एक दूसरे में खास कनेक्शन होता है। इससे ऑप्शन चैन किसी चैन की ही तरह खूबसूरत दिखती हैं।

     

    Options Chain क्या हैं ?

    ऑप्शन चैन का संबंध इंडेक्स के और उन शेयर्स के साथ होता हैं जिनमें फ्यूचर्स अँड ऑप्शंस के सौदे किए जाते हैं। 

                ऑप्शंस ट्रेडिंग में, करंट प्राइस से काफी ज्यादा कीमत पर या काफी कम कीमत पर भी शेयर्स खरीदने या बेचने का वायदा कर सकते हैं। इन सारे वायदा करने लायक प्राइजेस को, स्टडी करने के लिए एक साथ देखना जरुरी होता है। 

                यह सारी इन्फोर्मेशन ऑप्शन चैन में हम एक साथ एक ही जगह पर देखते हैं। इसमें तेजी संबंधित वायदे की कॉल ऑप्शन और गिरावट संबंधी वायदे की पुट ऑप्शन की पूरी जानकारी समाविष्ट होती है।

     

    Options Chain के घटक

    प्रमुख घटक स्ट्राइक प्राइस ही होती हैं। यह कॉल और पुट के सेंटर में होती हैं। तो दूसरे नंबर के घटक में कॉल और पुट शामिल होते हैं। और इनके निचे ट्रेड्स का पूरा ब्यौरा होता हैं। इसमें -

    1 ) चार्ट का आइकॉन

    Option Chain Call and Put Chart Image as on 18-11-2022
    Image 1 Option Chain Call and Put Chart Image as on 18-11-2022

     

    ऑप्शन चैन के दोनों बाजू में ग्रीन कलर में चार्ट का आइकॉन होता है। इस पर क्लिक करके हम उस स्ट्राइक प्राइस के कॉल और पुट का चार्ट एक साथ देख सकते हैं। 

    2) ओपन इंटरेस्ट 

    ओपन इंटरेस्ट याने की ऑप्शन ट्रेडिंग में बने हुए ट्रेड्स की संख्या होती है। इसे देखकर किन स्ट्राइक प्राइजेस पर ज्यादा पोजिशंस बन रही हैं ? इसकी जानकारी मिलती हैं। ओपन इंटरेस्ट यह पर्टिकुलर स्ट्राइक प्राइस पर बने हुए सौदोंको दर्शाता हैं। 

    3 ) चेंज इन ओपन इंटरेस्ट 

     चेंज इन ओपन इंटरेस्ट यह, ओपन इंटरेस्ट में हो रही बढ़त या गिरावट को दिखाता है। 

    4 ) वॉल्यूम 

    वॉल्यूम के अंतर्गत ऑप्शन ट्रेडिंग में पर्टिकुलर स्ट्राइक प्राइस पर ऑप्शन में कितना ट्रेडिंग वॉल्यूम हुआ है यह दिखाया जाता है। 

    5 ) IV याने की इंप्लायड वोलैटिलिटी 

    इसके जरिए ट्रेडर्स, ऑप्शन के स्ट्राइक प्राइस की वोलैटिलिटी नापते हैं। IV ज्यादा बढ़ने पर ऑप्शन लॉट की कीमत कम होने की संभावना होती हैं। 

    6 ) LTP याने की लास्ट ट्रेडेड प्राइस

    ट्रेडिंग सेशन चल रहा हो तो एलटीपी के कॉलम में करंट प्राइस दिखाई जाती हैं। और ट्रेडिंग सेशन पूरा होने के बाद यहां पर लास्ट ट्रेड की प्राइस दिखाई जाती है। 

                एलटीपी के कॉलम में प्राइस पर क्लिक करने से नया पेज ओपन होता हैं। पर्टिकुलर स्ट्राइक प्राइस के ऑप्शन के ओपन, हाई, लो और क्लोज के साथ ही पूरा डाटा यहाँ पर उपलब्ध होता हैं। 

    7 ) CHNG याने की बदलाव

    चेंज के कॉलम में, पिछले दिन के क्लोजिंग के तुलना में ऑप्शन प्राइस में कितना बदला हुआ हैं ? यह दिखाया जाता है। 

    8 ) BID QTY 

    बिड क्वांटिटी के कॉलम में लास्ट ट्रेडिंग के खरीददारी की क्वांटिटी दिखाई जाती हैं। 

    9 ) बिड प्राइस (BID Price)

    ऑप्शन चैन के बिड कॉलम में लास्ट ट्रेडिंग की खरीददारी की प्राइस दिखाई जाती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एलटीपी पर क्लिक करना चाहिए। वहां पर लेटेस्ट 5 बिड प्राइस और बिड क्वांटिटी दिखाई जाती है। 

    10 ) आस्क प्राइस (ASK Price)

    ऑप्शन चैन के आस्क कॉलम में लास्ट ट्रेडिंग की सेलिंग की प्राइस दिखाई जाती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एलटीपी पर क्लिक करना चाहिए। वहां पर लेटेस्ट 5 आस्क प्राइस और आस्क क्वांटिटी दिखाई जाती है। 

    11 ) ASK QTY

    आस्क क्वांटिटी के कॉलम में लास्ट ट्रेडिंग की सेलिंग की क्वांटिटी दिखाई जाती हैं। 

    12 ) स्ट्राइक प्राइस 

    स्ट्राइक प्राइस को हम इमेज 4 में देख सकते हैं। स्ट्राइक प्राइस पर क्लिक करने से हम नए पेज पर जाते हैं।

    13 ) एक्सपायरी डेट 

    स्ट्राइक प्राइस पर क्लिक करने पर एक्सपायरी डेट के अनुसार डाटा उपलब्ध होता हैं। उस पर्टिकुलर स्ट्राइक प्राइस की, अगले 3 महीनों के ट्रेडिंग की पूरी जानकारी, वीकली एक्सपायरी डेट के अनुसार मिलती हैं। 
     

    Option Chain Showing data according to the Expiry Date.
    Option Chain Showing data according to the Expiry Date.

     

                इसका स्टडी करके, वहां पर बन रहे हैं ट्रेड्स के द्वारा, स्टॉक मार्केट में बिल्ड हो रही पोजीशंस को अच्छे से समझा जा सकता है। इससे, "ऑप्शन रायटर्स को याने की ऑप्शन सेलर्स को ट्रैक कर सकते हैं।" 

    14 ) टोटल ओपन इंटरेस्ट 

    टोटल ओपन इंटरेस्ट ऑप्शन चैन में सबसे नीचे दिखाया जाता है। 

    15 ) टोटल वॉल्यूम 

    टोटल वॉल्यूम यह भी ऑप्शन चैन में सबसे नीचे दिखाया जाता है।   

    ऑप्शन चैन के यह घटक कॉल और पुट, इन दोनों पार्ट्स में होते हैं। अब हम इन्हें नीचे की इमेज 3 में देखते हैं। 


    Options Chain की रचना

    "एनएसई की वेबसाइट पर ऑप्शन चैन अब नए कलर में दिखाई जाती हैं।" इसमें मेन ऑब्जेक्ट का कलर ब्लू किया गया है। इन द मनी और एट द मनी ऑप्शन में फर्क करने के लिए थोडासा डार्क कलर और सफेद कलर का इस्तेमाल किया गया है। 

    Nifty Option Chain Image as on 18-11-2022.
    Image 3 Nifty Option Chain Image as on 18-11-2022.


    ऑप्शन चैन को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स पर ध्यान देना चाहिए। 

    1 ) ऑप्शन चैन में बाई तरफ कॉल ऑप्शन को दिखाया गया है और पुट ऑप्शन को दाईं तरफ दिखाया गया है। 

    2 ) स्ट्राइक की प्राइसेज बीचो-बीच होती है। यह चढ़ते क्रम में दिखाई जाती है। यह हम इमेज 4 में भी देख सकते हैं।

    3 ) कॉल ऑप्शन के लिए वह सभी ऑप्शन जो कि, एट द मनी से कम है वह इन द मनी ऑप्शन होते हैं। यहाँ पर जो स्ट्राइक प्राइजेस 18300 से कम है वह इन द मनी ऑप्शन होंगे। इनका बैकग्राउंड थोड़ा सा डार्क दर्शाया जाता है।
    यह हम इमेज 5 में देख सकते हैं।

    4 ) स्पॉट कीमत के सबसे करीबी स्ट्राइक प्राइस को एट द मनी ऑप्शन कहते हैं। यहां पर 18-11-2022 की, निफ्टी की स्पॉट कीमत 18307.65 है। इसलिए सबसे करीबी स्ट्राइक प्राइस 18300 यह एट द मनी ऑप्शन हैं। यह कॉल और पुट दोनों का एट द मनी ऑप्शन हैं। 

    5 ) कॉल ऑप्शन के लिए, वह ऑप्शन जिनकी स्ट्राइक प्राइस, एट द मनी से ज्यादा हैं वह आउट ऑफ द मनी कहलाते हैं। यहाँ पर जो स्ट्राइक प्राइजेस 18300 से ज्यादा है वह आउट ऑफ द मनी कॉल ऑप्शन हैं। इनका बैकग्राउंड साधारण सफेद कलर का होता है। यह हम इमेज 6 में देख सकते हैं। 

    6 ) पुट ऑप्शन के लिए, सभी ऑप्शन की स्ट्राइक प्राइसेज जो कि एट द मनी से ज्यादा है वह इन द मनी ऑप्शन है। इसका बैकग्राउंड कलर थोड़ा डार्क दिखाया जाता है। यह हम इमेज 5 में देख सकते हैं। 

    7 ) पुट ऑप्शन के लिए सभी ऑप्शन जिनकी स्ट्राइक प्राइस, एट द मनी से कम है वह आउट ऑफ मनी ऑप्शंस कहलाते हैं। इनका बैकग्राउंड कलर साधारण हाइट सफेद रंग का होता है। यह हम इमेज 6 में देख सकते हैं।

    8 ) ऑप्शन चैन में डार्क कलर और सफेद कलर दिखाया जाता है। इससे आसानी से इन द मनी, एट द मनी और आउट ऑफ द मनी की पहचान की जा सकती हैं। ठीक है ? 

                स्टॉक मार्केट ट्रेडर और इन्वेस्टर होने के नाते, जब भी कभी NSE की वेबसाइट को विजिट करता हूँ, मैं प्राउड फील करता हूँ। आप भी ऑप्शन चैन देखने के लिए NSE की वेबसाइट को विजिट करके प्राउड फील कर सकते हैं। 

    गुड न्यूज़

    अगर आप ऑप्शन ट्रेडिंग में टाइम डीके से बचना चाहते हैं तो, टाइम डीके पर सोल्यूशन क्या है ? यह जानकारी आपके लिए है। 


    Options Chain को कैसे पढ़ें ?

    यहां पर ऑप्शन चैन को कैसे पढ़ना हैं ? यह समझ लेते हैं। और आगे बढ़ कर ऑप्शन चैन का इस्तेमाल कैसे करना है ? यह भी समझ लेंगे। ठीक है ? 

    1) स्ट्राइक प्राइस, कॉल और पुट

    Option Chain  Strike Price, Call and Put.
    Image 4 Option Chain  Strike Price, Call and Put.


    इमेज 4 में, स्ट्राइक प्राइस, ब्लैक कलर के बॉक्स में और कॉल ग्रीन कलर के और पुट रेड कलर के बॉक्स में अधोरेखित किया हैं। 

    2 ) इन द मनी

    इमेज 5 में, ब्लू कलर के बॉक्स में कॉल ऑप्शन के इन द मनी ऑप्शन की स्ट्राइक प्राइस के डाटा को अधोरेखित किया हैं। और रेड कलर के बॉक्स में पुट ऑप्शन के इन द मनी ऑप्शन की स्ट्राइक प्राइस के डाटा को अधोरेखित किया हैं। 

    Option Chain In The Money, At The Money.
    Image 5 Option Chain In The Money Call and Put in Hindi.


    3 ) एट द मनी

    इमेज 5 में, ब्लू कलर की और रेड कलर की रेखाएं जहां पर मिलती है उस प्राइस को एट द मनी स्ट्राइक प्राइस कहते हैं। फ्राईडे 18 नवंबर 2022 को, निफ़्टी की क्लोजिंग प्राइस 18307.65 यह रही हैं। यह 18300 और 18350 के बीच है। करीबी स्ट्राइक प्राइस 18300 यह प्राइस लेवल एट द मनी स्ट्राइक प्राइस कहलाती है। 


    4 ) आउट ऑफ़ द मनी

    कॉल ऑप्शन में, एट द मनी से ज्यादा वाले स्ट्राइक प्राइस के ऑप्शन को आउट ऑफ द मनी ऑप्शंस कहते हैं। और पुट ऑप्शन में, एट द मनी से कम स्ट्राइक प्राइस वाले ऑप्शन को आउट ऑफ द मनी ऑप्शन कहते हैं।


    Option Chain Out Of The Money Options
    Image 6 Option Chain Out Of The Money Options

     
                इमेज 6 में, कॉल के आउट ऑफ द मनी ऑप्शंस को ग्रीन कलर के बॉक्स में दिखाए हैं। और पुट ऑप्शन के आउट ऑफ द मनी ऑप्शंस को रेड कलर के बॉक्स में दर्शाया है। 

    अधिक जानकारी 

    स्टॉक मार्केट Advance Decline को कैसे समझे ?

    Stock Market Derivatives का मतलब हिंदी में। क्या सच में ?

    Option Chain के Volume को कैसे समझे ?


    Option Chain के बारे में हमने यह जाना 

    स्टॉक मार्केट में शेयर्स और इंडेक्स के ऑप्शंस में ट्रेडिंग की जाती है। ऑप्शन में चल रही ट्रेडिंग की सारी गतिविधियां ऑप्शन चैन के माध्यम से हम आसानी से समझ सकते हैं। 

                हमने यह जाना की, ऑप्शन चैन में कौन-कौनसे घटक होते है ? ऑप्शन चैन की रचना कैसे होती है ? और हमने एक्सपायरी डेट के अनुसार ऑप्शन चैन की जानकारी लेने के तरीके के बारे में भी समझ लिया है। 

                ऑप्शन चैन पर पहली बार नजर डालने पर यह कॉम्प्लिकेटेड लग सकती हैं। लेकिन अभ्यास से यह सुलभ और उपयुक्त साबित होती है। ऑप्शन चैन को समझ कर, हम स्टॉक मार्केट में कॉल और पुट ऑप्शंस में ट्रेडिंग करने का नजरिया बना सकते हैं। 


    Post a Comment

    0 Comments