Ads Header

Stock Market Chart Pattern क्या होते हैं ? चार्ट पैटर्न के प्रकार हिंदी में।

स्टॉक मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस इस बुनियाद पर किया जाता है कि, इतिहास खुदको दोहराता है। इसी तर्ज पर चार्ट पैटर्न भी खुद को दोहराते है। दोस्तों, आज हम यहां पर मिलकर, चार्ट पैटर्न क्या होते हैं ? और चार्ट पैटर्न के प्रकार कौन-कौन से हैं ? इसके बारे में जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं।

Stock Market Chart Pattern in Hindi.
Image 1 Stock Market Chart Pattern in Hindi.


स्टॉक मार्केट में इंडेक्स और शेयर्स के कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए चार्ट्स का उपयोग होता है। चार्ट पर अलग-अलग प्रकार के पैटर्न उभरते हैं। चार्ट के मल्टीपल टाइम फ्रेम पर इनको देखकर, ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के डिसीजन लिए जाते हैं।

     

    स्टॉक मार्केट चार्ट

    जब भी कभी हम स्टॉक मार्केट के बारे में सोचते हैं और स्टॉक मार्केट को देखते है तब, हम इंडेक्स और शेयर्स के कीमतों के बारे में ही सोच रहे होते हैं। और चार्ट्स देख रहे होते हैं। 

                किसी शेयर में इतनी बढ़त हो गई हैं, किसी और शेयर में इतनी गिरावट हो गई हैं। इस शेयर ने यह टॉप लगाया और उस शेयर ने वह बॉटम लगाया। यह शेयर यहां पर ओपन हुआ था और यहां पर क्लोज हुआ है। इन सारी बातों का सरल अभ्यास करने के लिए चार्ट की निर्मिती हुई है। 

                चार्ट के माध्यम से हम ओपनिंग कीमत, टॉप, लो और क्लोजिंग कीमत के डाटा को आसानी से स्टडी कर सकते है। सही है ? और ओपनिंग से लेकर क्लोजिंग तक हुए कामकाज को चार्ट पर बस एक नजर डाल कर समझ सकते है। 

    चार्ट पैटर्न क्या होते हैं ?

    तो इस प्रकार से चार्ट पर नजर डालकर, याने की चार्ट का स्टडी करके ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स स्टॉक मार्केट में कामकाज करते हैं। स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस में इस तरह का स्टडी किया जाता है।

                किसी घटना पर रिएक्ट करते हुए शेयर की कीमत, चार्ट पर मूवमेंट बनाती है। अगली बार वैसी घटना होने पर वही प्रतिक्रिया होती है। और चार्ट पर वैसा ही मूव बनता है। ऐसे रिपीट होने वाले मूव को चार्ट पैटर्न कहते है। 

                स्टडी के दौरान चार्ट पर अलग-अलग तरह के मूवमेंट का अध्ययन करने पर एक्सपर्ट्स को यह बात पता लगी कि, "चार्ट पर कुछ पैटर्न्स बनते हैं। और वह अपने आप को रिपीट करते हैं। इन चार्ट पैटर्न्स को फॉलो करके स्टॉक मार्केट से पैसे कमाना बहुत ही आसान लगता है।" और जैसा कि हम सभी जानते हैं की, इंसान अपने दिमाग का इस्तेमाल मुश्किल कामों को आसान करने के लिए करता है। इसलिए हमें स्टॉक मार्केट में चार्ट पैटर्न्स का स्टडी जरूर करना चाहिए। लेकिन निवेश और ट्रेडिंग करते वक्त "अपनी स्ट्रेटेजी फॉलो करना यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।" 

     

    स्टॉक मार्केट चार्ट पैटर्न के प्रकार 

    चल रहे ट्रेंड के कारण और ट्रेंड बदलने के कारण से चार्ट पैटर्न के प्रमुख दो प्रकार बनते हैं। 

    1)  रिवर्सल चार्ट पैटर्न 

    चार्ट के रिवर्सल पैटर्न के द्वारा शेयर्स में चल रहे ट्रेंड बदलने का संकेत मिलता है। यानी कि अगर तेजी हो रही हो तो, रिवर्सल पैटर्न बनने के बाद तेजी खत्म होकर मंदी का मूव शुरू होता है। और अगर शेयर में गिरावट चल रही हो और रिवर्सल बनता हैं तो गिरावट खत्म होकर तेजी बनाना शुरू होता है। 

    2) कंटन्यू चार्ट पैटर्न 

    चार्ट के कंटन्यू पैटर्न के द्वारा शेयर्स में चल रहे ट्रेंड कायम रहने का संकेत मिलता है। यानी कि अगर तेजी हो रही हो तो, कंटन्यू पैटर्न बनने के बाद तेजी का नया फ्रेश मूव शुरू होता है। और अगर शेयर में गिरावट चल रही हो कंटन्यू पैटर्न बनने के बाद फ्रेश गिरावट शुरू होती है। 


    स्टॉक मार्केट के टॉप चार्ट पैटर्न्स 

    यहां पर हम टॉप के जाने-माने चार्ट पैटर्न के बारे में जानकारी लेंगे। और आखरी कंक्लूजन पढ़ने के बाद ही इन्हें फॉलो करना है या नहीं इसका डिसीजन लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 

    हेड एंड शोल्डर चार्ट पैटर्न

    हेड एंड शोल्डर चार्ट पैटर्न में शेयर का चार्ट, 3 बार ऊपर जाकर नीचे आता है। इनमें से बीच वाला पैटर्न सिर के जैसा दिखाई देता है। पहला और तीसरा पैटर्न शोल्डर यानी के कंधों के जैसे दिखाई देता है। 

                इस पैटर्न के बाद गिरावट होती है ऐसा माना जाता है। अनुभवी ट्रेडर्स इसके बाद, सपोर्ट लेवल ब्रेक होती है तो शॉर्ट सेलिंग की पोजीशन बनाते हैं। 


    कप विथ हैंडल चार्ट पैटर्न 

    Cup with Handle Chart Pattern on Bank Nifty 5 Min. Chart.
    Image 2 Cup with Handle Chart Pattern on Bank Nifty 5 Min. Chart.


    कप विथ हैंडल चार्ट पैटर्न में, बड़े राउंडेड बॉटम के साथ छोटा राउंडेड बॉटम होता है। आकृति को मिलाकर देखा जाए तो, यह पैटर्न एक कप के जैसे दिखाई देता है। इस पैटर्न के हैंडल के जैसे दिखने वाले पार्ट के बाद मार्केट में तेजी हुई होती हुई दिखाई देती है। इसे हम इमेज 2 में देख सकते है।  

                बैंक निफ्टी में भी इस पैटर्न के बाद 50 पॉइंट की तेजी दर्ज हुई है। और 17 नवंबर 2022 तक का अपना नया इयरली टॉप 42622.75 लगाया है।


    अप ट्रेंड वेज (Rising Wedge)

    इसे अप ट्रेंड वेज कहते हैं लेकिन यह ध्यान में लेना चाहिए कि, यह गिरावट के ट्रेंड का एक पार्ट होता है। इस तरह का चार्ट पैटर्न बनने के बाद स्टॉक मार्केट में गिरावट जारी रहती है। 

                गिरावट के ट्रेंड के दौरान, खरीदारी आने के कारण कुछ वक्त के लिए तेजी बनती है। यह तेजी, ढलान की बढ़ती हुई दिशा के जैसी दिखती है और एक छोटा रेजिस्टेंस लेवल बनाकर स्टॉक मार्केट फिर से नीचे की तरफ जाने लगता है। 


    डाउन ट्रेंड वेज (Falling Wedge) 

    इसे डाउन ट्रेंड वेज कहते हैं लेकिन यह ध्यान में लेना चाहिए की, यह बढ़त के ट्रेंड का एक पार्ट होता है। इस तरह का चार्ट पैटर्न बनने के बाद स्टॉक मार्केट में बढ़त जारी रहती है। 

                तेजी के दौरान, प्रॉफिट बुकिंग होने के कारण कुछ वक्त के लिए गिरावट होती है। यह गिरावट, ढलान की गिरती हुई दिशा के जैसी दिखती है और एक सपोर्ट लेवल बनाकर स्टॉक मार्केट फिर से ऊपर की तरफ जाने लगता है। 


    डबल टॉप और डबल बॉटम 

    Double Top and Double Bottom Chart Pattern on bank nifty 5 Min. Chart.
    Image 3 Double Top and Double Bottom Chart Pattern on Bank Nifty Chart.


    इमेज 3 में 16 और 17 नवंबर 2022 के, बैंक निफ्टी के 5 मिनट चार्ट पर बन रहे डबल टॉप और डबल बॉटम चार्ट पैटर्न को दर्शाया है। यहां हम देख सकते हैं कि, डबल टॉप बनने के बाद बैंक निफ्टी का चार्ट नीचे की तरफ गया है। 

                17 तारीख को ओपनिंग होने के बाद, बैंक निफ्टी ने ऊपर जानने की कोशिश की। लेकिन डबल टॉप पैटर्न के कारण चार्ट नीचे आया। 11:30 am बजे, बैंक निफ्टी ने ओपनिंग लो के आसपास सपोर्ट लिया। यहां पर डबल बॉटम बना हैं। इससे बैंक निफ्टी में तेजी बनती हुई दिखाई दी। इस तेजी में बैंक निफ्टी पर 42622.75 का नया टॉप बना। 

                लेकिन पहले बने हुए डबल टॉप पैटर्न के ऊपर टिकने में बैंक निफ्टी का चार्ट नाकामयाब रहा। और क्लोजिंग होते-होते बैंक निफ़्टी में गिरावट दर्ज हुई। 

    विशेष बात

    सपोर्ट और रेजिस्टेंस के कारण बने हुए डबल टॉप और डबल बॉटम यह चार्ट पैटर्न उपयोगी साबित होते है। स्टॉक मार्केट में काम करते वक्त इन पर जरूर नजर रखनी चाहिए। इनके साथ दो चार्ट पैटर्न बनते हैं। इन्हे हम आसानी से समझ सकते है। 


    चढ़ता त्रिकोण चार्ट पैटर्न 

    Stock Market Ascending Triangle Chart Pattern In Hindi.
    Image 4 Axis Bank 5 Min. Chart with Ascending Triangle Chart Pattern.


    चढ़ता त्रिकोण चार्ट पैटर्न बनने के बाद स्टॉक मार्केट में ज्यादातर बार तेजी होती है। क्योंकि इसमें चार्ट अपने डबल टॉप यानी के मजबूत रेजिस्टेंस लेवल को ऊपर की तरफ ब्रेक करता है। इसे हम इमेज 4 में देखकर आसानी से समझ सकते है। 

    न्यू अपडेट एज ऑन थर्सडे 13-04-2023

    Bank Nifty 15 Min. Chart with Ascending Triangle Chart Pattern.
    Bank Nifty 15 Min. Chart with Ascending Triangle Chart Pattern.


    बैंक निफ़्टी के 15 Min. चार्ट पर, मंडे 10-04-2023 से थर्सडे 13-04-2023 के बिच में इस तरह से चढ़ता त्रिकोण चार्ट पैटर्न दिखाई दिया है। 


    गिरता त्रिकोण चार्ट पैटर्न

    Stock Market Descending Triangle Chart Pattern In Hindi.
    Image 5 Axis Bank 5 Min. Chart with Descending Triangle Chart Pattern.


                गिरता त्रिकोण चार्ट पैटर्न बनने के बाद स्टॉक मार्केट में ज्यादातर बार गिरावट होती है। क्योंकि इसमें चार्ट अपने डबल बॉटम यानी के मजबूत सपोर्ट लेवल को नीचे की तरफ ब्रेक करता है। इसे हम इमेज 5 में देखकर आसानी से समझ सकते है। स्टॉक मार्केट में हम चाहे ट्रेडिंग करे या इन्वेस्टमेंट चार्ट का स्टडी करना अहम होता है। चाहे हम चार्ट का स्टडी किसी भी तरीके से करे।


    अधिक जानकारी 

    Stock Market में No Trade Zone क्या होता हैं ? 

    Technical Analysis में Volume का उपयोग कैसे करते हैं ?

    Stock Market में MACD इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें ?

    Donchian Channels टेक्निकल एनालिसिस इंडिकेटर इन हिंदी। 

    स्टॉक मार्केट इंडिकेटर Know Sure Thing (KST) हिंदी में।


    चार्ट पैटर्न के बारे में हमने यह जाना 

    दोस्तों कई बार आप, मैं और हम सभी आकाश में मँडराते बादलों में कुछ आकृतियों को अपने मन ही मन में बनाते हैं। इससे हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। और इसमें कोई बुरी बात नहीं है। ठीक है ? 

                ठीक ऐसे ही स्टॉक मार्केट के चार्ट को देख-देख कर इसमें कप के जैसे, सिर और कंधे के जैसे आकृतियों को देखना यह मानवीय स्वभाव का ही एक हिस्सा है। स्टॉक मार्केट के चार्ट पैटर्न हमेशा सही साबित नहीं होते हैं और होने भी नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसे तो फिक्सिंग हो जाएगी और स्टॉक मार्केट का संतुलन बिगड़ जाएगा। 

                इसलिए टेक्निकल एनालिसिस करते वक्त, चार्ट पर इंडिकेटर्स लगाकर और सपोर्ट, रेजिस्टेंस, ट्रेंड लाइन लगाकर चार्ट का स्टडी करना चाहिए। और चल रहे ट्रेंड के साथ ट्रेडिंग करनी चाहिए। लंबी अवधि के चार्ट का स्टडी करके निवेश करना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह की, अपने स्ट्रेटेजी के साथ बन रहे चार्ट पैटर्न को एंजॉय करना चाहिए। 


    Post a Comment

    0 Comments