Ads Header

VWAP इंडिकेटर क्या है ? Vwap इंडिकेटर इन द स्टॉक मार्केट।

 

           दोस्तों, आज हम यहां पर मिलकर, "VWAP इंडिकेटर क्या है ?" और इस इंडिकेटर का हम इंट्राडे ट्रेडिंग में किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं ? इसके बारे में जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 

Stock Market Technical Analysis Vwap Indicator in Hindi.
Stock Market Technical Analysis Vwap Indicator in Hindi.

            "व्ही वॅप यह स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस का इंडिकेटर हैं।" इसके उपयोग से हम, शेयर के कीमतों में होने वाले ट्रेंड के बदलाव को समझ सकते हैं। कुछ इंडीकेटर्स चार्टपर ही दिखाई देते हैं और कुछ इंडिकेटर चार्ट के नीचे अलग से दिखाई देते हैं। जैसे कि, Vwap इंडिकेटर की लाइन चार्ट पर ही शो होती हैं। और ATR इंडिकेटर चार्ट के निचे शो होता हैं। 


    VWAP  का फुल फॉर्म

    Volume Weighted Average Price

    (व्होल्युम वेइटेड एव्हरेज प्राइस)


    VWAP  इंडिकेटर क्या हैं ?

                जवाब में कहते हैं, "Vwap इंडिकेटर, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते वक्त, शेयर्स में चल रहे ट्रेंड और प्राइस दोनों के बारे में जानकारी प्रोव्हाइड करता है।" 

                VWAP इंडिकेटर को हम चार्ट पर सिलेक्ट करके देख सकते हैं। यह दिखने में बिल्कुल मूविंग एवरेज इंडिकेटर के जैसा है। ठीक हैं ? 

                तो इसकी खास बात क्या हो सकती है ? तो जवाब में कहते हैं कि, यह इंडिकेटर किसी भी शेयर के, इंडेक्स के कीमतों में होने वाले दिन भर के उतार-चढ़ाव के डाटा को कलेक्ट करता है। और किस प्राइस लेवल पर ट्रेड लेना चाहिए ? और किस प्राइस लेवल पर ट्रेड से एग्जिट करना चाहिए ? इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करता है। आसान हैं ?

                अब हमारे मन में यह सवाल आयेगा कि, ऐसा तो हर एक इंडिकेटर थोड़े बहुत फर्क से करता ही हैं। तो इसकी विशेषता क्या है ? हम इस इंडिकेटर का स्टडी कैसे करें ? हम इस इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें ? तो आइए, इन सवालों को के जवाब विस्तार से ढूंढने की कोशिश करते हैं। यहाँ पर हम VWAP इंडिकेटर को प्रैक्टिकली चार्ट पर लगाकर देखते है। 

    Axis Bank के चार्ट पर VWAP इंडिकेटर 

    Vwap Indicator on LIC 15 Min. Chart.
    Vwap Indicator on LIC 15 Min. Chart.


                यहाँ पर 21-02-2024 से 23-02-2024 तक का, LIC का 15 मिनिट का चार्ट लिया हैं। और चार्ट पर Vwap इंडिकेटर का सेट अप किया हैं। 


    VWAP  इंडिकेटर की विशेषता क्या है ?

    1 ) इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि, यह इंडिकेटर शेयर की प्राइस और वॉल्यूम इन दोनों के प्रभाव को बहुत ही इफेक्टिवली नापता है। शेयर की प्राइस ट्रेडिंग की पूरी प्रोसेस पर डायरेक्ट प्रभाव डालती है। और शेयर के ट्रेडिंग का वॉल्यूम अपना इनडायरेक्ट प्रभाव डालता है। सही हैं ?

    2 ) "यह इंडिकेटर हर ट्रेडिंग सेशन के लिए शुरू से शुरुआत करता हैं।" इसलिए इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए यह उपयुक्त हैं। इसे फॉलो करके स्विंग ट्रेडिंग भी कर सकते हैं। इसका उपयोग निवेश के लिए नहीं किया जाता है। 

    3 ) जब स्टॉक मार्केट में बड़े वॉल्यूम के साथ बहुत ही तेज गति से ट्रेंड बन रहे होते हैं और ट्रेंड में ज्यादा मात्रा में बदलाव हो रहे होते हैं तब चार्ट पर यह इंडिकेटर लगाना उपयुक्त होता है। 

                ऐसा नहीं की सिर्फ अनुभवी ट्रेडर्स ही VWAP इंडिकेटर का उपयोग कर सकते हैं। हम सभी, प्रैक्टिस करके इसका कुशलतापूर्वक उपयोग कर सकते हैं। 


    VWAP इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें ?

    यह इंडिकेटर अपने आप में ट्रेडिंग की जानकारी देने वाला परिपूर्ण इंडिकेटर है। इसका इस्तेमाल करके हम, ट्रेडिंग के लिए आवश्यक टेक्निकल एनालिसिस आसानी से कर सकते हैं। 

    1 ) Vwap बुलिश और बेयरीश ट्रेंड को दर्शाता है। इसकी मदद से हम, कहां बायिंग करना है और कहां सेलिंग करना है, यह तय कर सकते हैं। 

    A ) शेयर की कीमत Vwap के ऊपर जा रही हैं तो यह बुलिश ट्रेंड होता हैं। इसके साथ बायिंग का ट्रेड लिया जाता हैं। 

                जब तक शेयर की कीमत Vwap लाइन के ऊपर रहती हैं तब तक शेयर की कीमत बढ़ती रहती हैं। और 

    B ) शेयर की कीमत लाइन के निचे जाते ही गिरावट का ट्रेंड शुरू होता हैं। इसके साथ सेलिंग का ट्रेड लिया जाता हैं। 

    2 ) हमें अपने ट्रेड को किस प्राइस लेवल तक और कब तक होल्ड करना चाहिए ? इसके बारे में जानकारी मिलती है। जैसे की, बायिंग का ट्रेड हो तो जब तक शेयर की कीमत Vwap लाइन के ऊपर हैं, तब तक ट्रेड को होल्ड कर सकते हैं। और शॉर्ट सेलिंग का ट्रेड हो तो जब तक शेयर की कीमत Vwap लाइन के निचे हैं, तब तक ट्रेड को होल्ड कर सकते हैं। 

    3 ) इसकी मदद से हम अपने ट्रेड के लिए स्टॉप लॉस भी तय कर सकते हैं। यह बहुत आसान होता हैं। अपने अनुभव के मुताबिक, Vwap लाइन क्रॉस होने के लेवल पर हम अपने ट्रेड के लिए स्टॉप लॉस तय कर सकते हैं। और इस लाइन को फॉलो करते हुए स्टॉप लॉस ट्रेल भी कर सकते हैं। 

    विशेष बात 

    जैसे कि स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस का हर एक इंडिकेटर उन स्टॉक्स में ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त होता है जिनमें बड़े-बड़े मूवमेंट बनते हैं। यानी कि जिन स्टॉक्स में ऊपर की तरफ और नीचे की तरफ तेज गति से उतार-चढ़ाव होते हैं ऐसे स्टॉक्स में Vwap इंडिकेटर बेहतर रिजल्ट दिखाता हैं। 

                जिन स्टॉक्स में वॉल्यूम कम है और बड़े मूवमेंट नहीं बनते हैं इनमें यह इंडिकेटर फेक सिग्नल दे सकता है। इसके साथ ही "किसी भी स्टॉक में अगर कंसोलिडेशन हो रहा हो तो भी यह इंडिकेटर फेक सिग्नल देता है।" इसलिए ट्रेड कंफर्मेशन के लिए हमें दूसरे इंडीकेटर्स का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

                इसका यह मतलब निकलता हैं की, इस इंडिकेटर का उपयोग करके हम स्टॉक मार्केट में विशेष परिस्थितियों में चल रहे हर ट्रेंड में ट्रेडिंग कर सकते हैं। "वॉल्यूम के कारण विशेष परिस्थिति बनती हैं।" 


    अधिक जानकारी

    स्टॉक मार्केट बुलिश ट्रेंड कैसे बनते हैं ?

    चार्ट के मल्टीपल टाइम फ्रेम का यूज कैसे करे ?

    Stock Market Chart Pattern क्या होते हैं ? 


    VWAP इंडिकेटर के बारे में हमने यह जाना 

                दोस्तों, हमें इस बात को ध्यान में लेना चाहिए कि, Vwap को हम बाकी के इंडिकेटर के जैसे ही काम ले सकते हैं। 

                और यह डिपेंड करता है सिचुएशन पर और उस सिचुएशन को हम किस तरह से समझते हैं उस पर। और फिर हम "इस इंडिकेटर का उपयोग करते हैं, शेयर के चार्ट पर ट्रेंड को समझने के लिए, वॉल्यूम को समझने के लिए।" और इसका इस्तेमाल करके हम स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करके अपने लिए मुनाफा कमा सकते हैं।  


    Post a Comment

    0 Comments