Ads Header

स्टॉक मार्केट में ATR इंडिकेटर का उपयोग कैसे करे ? Average true Range इन हिंदी।

            दोस्तों, आज हम यहां पर मिलकर, "स्टॉक मार्केट में ATR इंडिकेटर का उपयोग कैसे करे ?" इसके बारे में जानकारी लेंगे। आज हमें यहां पर कुछ नया सीखने को मिलेगा। तो चलिए शुरुआत करते हैं। 

Stock Market Indicator ATR in Hindi.
Stock Market Indicator ATR in Hindi.

            एवरेज ट्रयू रेंज (ATR) को, "एवरेज ट्रयू व्हॅल्यू (ATV)" भी कहा जाता है। यह ROC इंडिकेटर की तरह ही स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस का इंडिकेटर है। इसके जरिए स्टॉक मार्केट में व्होलॅटिलिटी का पता लगाया जाता है।

     

    ATR इंडिकेटर क्या है ?

    "ATR इंडिकेटर यह स्टॉक मार्केट में चल रहे बढ़त-गिरावट की वजह से बन रही अस्थिरता की रेंज को दर्शाता है।" 

                आसान भाषा में कहा जाए तो स्टॉक मार्केट में बायिंग या सेलिंग की एक्टिविटी बढ़ जाती है तो ATR बढ़ जाता है। और एक्टिविटी कम हो जाती है तो ATR कम हो जाता है। ठीक है ? 

                दोस्तों, हम इस बात को हल्के में ले सकते हैं कि ATR यह स्टॉक मार्केट चार्ट्स का एक इंडिकेटर है। लेकिन हमें यह ध्यान में लेना चाहिए कि, स्टॉक मार्केट में बनाए गए हर एक इंडिकेटर को किसी ना किसी मकसद से बनाया गया है। वह "इंडिकेटर कोई ना कोई प्रॉब्लम सॉल्व करता है।" 

                और इस प्रकार से सोचते हुए हम आगे बढ़ते हैं और समझते हैं कि "वेल्स वाइल्डर" ने यह इंडिकेटर किस लिए विकसित किया है ? जवाब में कहते हैं की, "ATR इंडिकेटर, कमोडिटी मार्केट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।" कमोडिटी मार्केट में स्टॉक मार्केट के मुकाबले ज्यादा उठा-पटक होती है। खास करके क्लोजिंग और ओपनिंग के बिच में ज्यादा उठा-पटक होती है। ओपनिंग, अप्पर सर्किट या लोअर सर्किट पर हो जाती है तो कल की क्लोजिंग और टुडे की ओपनिंग में बड़ा गॅप हो जाता है। 

                ऐसी स्थिति में व्होलॅटिलिटी नापने वाले, पहले वाले फार्मूले ठीक से काम नहीं करते थे। इसी वजह से ATR का निर्माण किया गया। "ATR इंडिकेटर ऊपर की और निचे की रेंज को नापता है।" यह इंडिकेटर बाद में स्टॉक मार्केट के लिए भी इस्तेमाल होने लगा। 


    ATR इंडिकेटर का उपयोग 

                "ATR इंडिकेटर का इस्तेमाल करके हम स्टॉक मार्केट में अपनी स्ट्रेटजी को एक्टिवेट कर सकते हैं।" हमें इस बात पर गौर करना चाहिए कि, ATR इंडिकेटर सिर्फ और सिर्फ व्होलॅटिलिटी को नापता है। इस इंडिकेटर का उपयोग, हम स्टॉक्स में चल रहे ट्रेंड की दिशा का पता लगाने के लिए नहीं कर सकते हैं। ठीक है ? 

    एक्सिस बैंक के चार्ट पर ATR इंडिकेटर (14) का सेट अप 

                दोस्तों, यहां पर हमने "12 सितंबर 2022 से 16 सितंबर 2022 तक के एक्सिस बैंक के चार्ट पर ATR इंडिकेटर" का सेटअप किया है। और इसके जरिए हम एक्सिस बैंक के चार्ट पर बन रहे व्होलेटिलिटी को नापते हैं।

    Average True Range Indicator On Axis Bank Chart.
    Average True Range Indicator On Axis Bank Chart.

                 तो जैसा कि हम चार्ट पर देख रहे हैं कि, 12 तारीख को ATR इंडिकेटर व्होलेटिलिटी कम हो रही है इस तरह से प्रदर्शन कर रहा है। इसी समय एक्सिस बैंक के चार्ट में तेजी का माहौल बना है। इसका मतलब यह है कि यह तेजी बिना व्होलेटिलिटी के हो रही है। यह "मजबूत तेजी" मानी जाती है। 

                14 तारीख को ओपनिंग होते ही ATR इंडिकेटर बहुत ही ज्यादा व्होलेटिलिटी को दर्शाता है। और एक्सिस बैंक गॅप डाउन ओपन होकर कुछ देर बाद तेजी का रुख करता है। जैसे ही तेजी शुरू होती है व्होलेटिलिटी बिल्कुल शांत हो जाती है। 

    फिर अगले दिन थर्सडे 15 सितंबर को, एक्सिस बैंक में गिरावट होने लगती है। जब तक गिरावट हो रही है व्होलेटिलिटी बहुत ही ज्यादा है ऐसा ATR इंडिकेटर दर्शा रहा है। और गिरावट रुकने पर व्होलेटिलिटी कुछ कम होती हुई दिखाई दे रही है। 

                16 सितंबर 2022 को, एक्सिस बैंक में ओपनिंग के वक्त गिरावट में एटीआर इंडिकेटर बढ़त दर्शा रहा है। और वापिस रिकवर होते हुए भी ATR इंडिकेटर बढ़ात ही दर्शा रहा है इसे हमने सर्कल करके दर्शाया है। 

                तो दोस्तों इस तरह से हमने यह पता लगाया कि ATR इंडिकेटर उतर-चढ़ाव की व्होलेटिलिटी को दर्शाता है। ट्रेंड चाहे कोई भी हो व्होलेटिलिटी बढ़ेगी तो ATR इंडिकेटर बढ़ेगा और कम होती है तो ATR निचे की तरफ जाएगा। 

                इसीलिए यहां पर यह मेंशन किया है कि, ATR इंडिकेटर के उपयोग से हम अपनी स्ट्रैटेजी को एक्टिवेट कर सकते हैं। यानी के हमारे पास अपनी स्ट्रेटजी होनी चाहिए। उसके बाद में हम इस इंडिकेटर का उपयोग कर सकते हैं। इस बात को समझ कर हम आगे बढ़ते हैं। और इसका उपयोग किस तरह से करना है यह जानकारी लेते हैं। 


    ATR इंडिकेटर का उपयोग करके रेंज तय करना

                ओके, तो अब हमारे पास अपनी स्ट्रैटेजी है। और उसका इंप्लीमेंट करना है। ठीक है ? इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए हमें स्टॉक की कीमत की रेंज पता होना जरूरी होता है। कीमत की रेंज याने की उस ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक की कीमत ऊपर की तरफ और नीचे की तरफ कितनी रह सकती है, यह पता लगाना होता है। और यह बात हम ATR इंडिकेटर का उपयोग करके पता लगा सकते हैं। 

    उदाहरण

                X कंपनी के स्टॉक की कीमत Rs. 1200 है। स्टॉक का ATR 80 है। तो इसकी "ऊपर की रेंज 1200 + 80 = 1280 है।" 

    और "निचे की रेंज 1200 - 80 = 1120 है।" 

                इस जानकारी का इस्तेमाल करके हम नीचे के लेवल पर बायिंग की पोजीशन बना सकते हैं। और अगर स्टॉक ऊपर की लेवल पर हो तो सेलिंग की पोजीशन अपनी स्ट्रेटेजी के अनुसार बना सकते हैं। 


    ATR इंडिकेटर का उपयोग करके स्टॉप लॉस कैसे लगाए ?

                ATR इंडिकेटर का इस्तेमाल करके हम अपने ट्रेड के लिए स्टॉप लॉस भी तय कर सकते हैं। यह प्रोसेस बहुत ही आसान है। 

                हमारा बायिंग का ट्रेड है तो, हम ATR इंडिकेटर के अनुसार दिखाए गए रेंज के नीचे स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। और सेलिंग वाले ट्रेड में हम ATR इंडिकेटर के अनुसार दिखाए गए ऊपरी रेंज के आसपास का स्टॉप लॉस तय कर सकते हैं। 


    ATR इंडिकेटर का सेट अप 

                ATR इंडिकेटर का इन्वेस्टिंग इंडिया की वेबसाइट पर किस तरह से सेटअप किया जाता है, इसके बारे में जानकारी लेते हैं। 

    1 ) इन्वेस्टिंग इंडिया की वेबसाइट पर जाना है। यहां पर चार्ट को सिलेक्ट करना है। 

    2 ) चार्ट पर कहीं पर भी राइट क्लिक करके इंसर्ट इंडिकेटर पर जाना है। यहां पर इंडिकेटर की लिस्ट है। 

    3 ) उसमें "Averege True Range" को हम सिलेक्ट करेंगे। और इंडिकेटर लिस्ट को क्लोज करेंगे। 

    4 ) ATR इंडिकेटर स्टॉक के चार्ट के नीचे शो होने लगेगा। इसकी लाइन पर डबल क्लिक करके हम इसके सेटअप में जा सकते हैं। यहां पर 14 यह वैल्यू होती है। 

                हम अपने हिसाब से इस वैल्यू को सेट कर सकते हैं। लेकिन 14 यह वैल्यू इस इंडिकेटर का इस्तेमाल करने के लिए सही रहती है। इसलिए हमें इसमें कोई बदलाव नहीं करना है। ATR के फार्मूला में भी यही वैल्यू ली जाती है। 


    उपयुक्त जानकारी 

    Vwap इंडिकेटर क्या हैं ?

    शेयर को खरीदने के लिए RSI कितना होना चाहिए ?


    ATR इंडिकेटर के बारे में हमने यह जाना 

                हमने यह जाना कि, ATR इंडिकेटर का उपयोग करके हम स्टॉक मार्केट में आसानी से ट्रेडिंग कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट में हर एक इंडिकेटर किसी जरूरत की पूर्ति के लिए बनाया गया है। 

                ATR इंडिकेटर की मदद से हम स्टॉक मार्केट में बन रही बदलाव की रेंज को जान सकते हैं। इससे विशेष परिस्थितियों की जानकारी मिलती है। और यही तो स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में और निवेश में अत्यावश्यक होता है। 


    ATR Indicator FAQs

    1) ATR इंडिकेटर का इस्तेमाल किस लिए करते हैं ?

    ATR यह स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस का इंडिकेटर है। इससे स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव का अंदाजा लगाया जाता है।

    2) क्या ATR इंडिकेटर ट्रेडिंग के लिए अच्छा है ?

    ट्रेडिंग के लिए, ज्यादा व्होलेटिलिटी के शेयर चुनने के लिए ATR इंडिकेटर उपयुक्त साबित होता है। ट्रेडिंग करते वक्त बढ़िया तरीके से स्टॉप लॉस लगाने के लिए ATR इंडिकेटर का उपयोग होता है।

    3) क्या ATR इंडिकेटर निवेश के लिए अच्छा है ?

    ATR इंडिकेटर का उपयोग ट्रेडिंग करने से ज्यादा, निवेश के लिए अच्छा साबित होता है। इसके उपयोग से कम व्होलेटिलिटी के समय में निवेश की शुरुआत की जाती है।

    4) ATR इंडिकेटर की सबसे बेस्ट सेटिंग क्या है ?

    ATR इंडिकेटर की सबसे बेस्ट सेटिंग 14 की वैल्यू है। इससे कम सेटिंग किया जाए तो इंडिकेटर ज्यादा सेंसिटिव बन जाता है। और इससे ज्यादा की सेटिंग किया जाए तो यह इंडिकेटर ज्यादा मुव्हमेंट में नहीं दिखाता।

    5) क्या ATR इंडिकेटर प्रमुख इंडिकेटर की लिस्ट में शुमार है ?

    नहीं। ATR इंडिकेटर सिर्फ शेयर की कीमतों की गति को दर्शाता है। शेयर की कीमतों की दिशा इससे पता नहीं लगा सकते। यह एक सहायक इंडिकेटर है।

     

    Post a Comment

    0 Comments