Ads Header

ओपन इंटरेस्ट को कैसे समझे ? चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को कैसे समझे ? निफ़्टी और बैंक निफ़्टी।

            दोस्तों, आज हम यहाँ पर मिलकर, ऑप्शन चैन के ओपन इंटरेस्ट को कैसे समझे ? चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को कैसे समझे ? और ऑप्शन चैन में ओपन इंटरेस्ट और चेंज इन ओपन इंटरेस्ट कहां पर दिखाया जाता है ? यह जानेंगे। यहाँ पर बैंक निफ्टी का करंट वन वीक का ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम भी देखेंगे। और ओपन इंटरेस्ट और चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को हिंदी में कैसे समझे ? यह जानकारी लेते हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं। 

Stock Market Open Interest and Change in Open Interest in Hindi.
Open Interest and Change in Open Interest in Hindi.

            यकीन मानिए, यह जानकारी बहुत उपयुक्त साबित होगी। और हम स्टॉक मार्केट अपडेट्स को समझकर अपने निफ़्टी और बैंक निफ़्टी ऑप्शंस ट्रेडिंग को आगे बढ़ाएंगे।

     

    ओपन इंटरेस्ट क्या है ?

    "ओपन इंटरेस्ट को संक्षिप्त में O.I. कहा जाता है।" 

                इस बात पर ध्यान दें की, फ्यूचर्स और ऑप्शंस में शेयर्स की संख्या याने की कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या फिक्स नहीं होती है। जैसे की कंपनियों के शेयर्स की संख्या फिक्स होती है। ठीक है ?

                तो स्टॉक मार्केट में, ऑप्शंस के कितने शेयर्स है यह हम कैसे जान सकते हैं ? जवाब में कहते हैं की ऑप्शन चैन में ओपन इंटरेस्ट को देखकर हम इन शेयर्स की संख्या को समझ सकते हैं। सही है ?

                आइए, इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं। ओपन इंटरेस्ट यह स्टॉक मार्केट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस में तैयार किया गया सौदा होता है। 

    ओपन इंटरेस्ट याने की, जब एक ऑप्शन सेलर, ऑप्शन सेल करके नए कॉन्ट्रैक्ट का निर्माण करता है और ऑप्शन बायर्स यह खरीद लेता है। तब एक सौदा बनता है। इसको "एक ओपन इंटरेस्ट कहते हैं।"

    ओपन इंटरेस्ट याने की, वायदा बाजार में बने हुए कॉन्ट्रैक्ट्स। जो की अभी तक ओपन है। मतलब की पुरे नहीं किये गए है। 

    "ओपन इंटरेस्ट याने की, फ्यूचर्स और ऑप्शंस के लॉट में ट्रेड लेकर होल्ड किए गए है, ऐसे लॉट्स की संख्या होती है।" 


    ओपन इंटरेस्ट कहाँ होता है ?

    किसी भी इंडेक्स या शेयर्स के ऑप्शंस का ओपन इंटरेस्ट देखने के लिए उस ऑप्शंस का एक्सपायरी डेट तक का डाटा लेते हैं। याने की "ऑप्शन चैन" लेते है। 

    ऑप्शन चैन में पहला कॉलम कॉल ऑप्शंस O.I. होता है। और आखरी कॉलम पुट ऑप्शंस O.I. होता है। 

    उदाहरण 

                बैंक निफ्टी का ओपन इंटरेस्ट जानने के लिए हम बैंक निफ्टी के ऑप्शन चैन को देखते हैं। और टोटल ओपन इंटरेस्ट ऑप्शन चैन के नीचे दर्शाया जाता है। 


    चेंज इन ओपन इंटरेस्ट क्या है ?

    ओपन इंटरेस्ट को पूरी तरह से समज़ने के बाद, हमें चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को समज़ना आवश्यक होता है। 

    "चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को संक्षिप्त में Change in O.I. कहा जाता है।" 

    ओपन इंटरेस्ट में जो बदलाव होता है उसे चेंज इन ओपन इंटरेस्ट कहतें हैं। 

    "चेंज इन ओपन इंटरेस्ट याने की ऑप्शंस ट्रेडर्स की एक्टिविटी के कारण बढ़ता-घटता ओपन इंटरेस्ट।" 


    ऑप्शन चैन में ओपन इंटरेस्ट और चेंज इन ओपन इंटरेस्ट

    Option Chain Open Interest and Change in Open Interest.
    Option Chain Open Interest and Change in Open Interest in Hindi.


    यहां पर इमेज में ओपन इंटरेस्ट को ब्लू कलर के और चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को पिंक कलर के बॉक्स में हाईलाइट करके दर्शाया है। इस तरह से यह कॉलम्स ऑप्शन चैन में कॉल और पुट साइड में होते हैं। 


    चेंज इन ओपन इंटरेस्ट कैसे निकालतें है ?

    ओपन इंटरेस्ट का बदलाव याने की चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को तीन प्रकार से पेश किया जाता है। 

    1 ) ओपन इंटरेस्ट बढ़ना

                ऑप्शंस सेलर और बायर मिलकर एक कॉन्ट्रैक्ट करते है। तब एक ओपन इंटरेस्ट बनता है। इस तरह से ओपन इंटरेस्ट बढ़ता है। 

    2 ) ओपन इंटरेस्ट कम होना

                ऑप्शंस सेलर, ऑप्शन का लॉट सेल करके बैठा है। ठीक है ? अब वह अपने ट्रेड को क्लोज करने के लिए इस लॉट को वापिस खरीद लेता है। इस तरह से ओपन इंटरेस्ट घटता है।

    3 ) ओपन इंटरेस्ट स्थिर रहना

                यह सिच्युएशन तो स्टॉक मार्केट में बनती रहती है। यह आम बात है की, कई सारे ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स में व्होल्यूम नहीं होता है। ना सेलर्स इसे सेल कर रहे होते है। और ना बायर्स यहाँ इसे खरीदने के लिए आते है। तो इस तरह से ओपन इंटरेस्ट स्थिर रहता है।


    ओपन इंटरेस्ट का उपयोग करने की वजह

                ओपन इंटरेस्ट का उपयोग करने के लिए यह बहुत डिटेल में स्टडी करना होता है। इसके लिए अपने मकसद को स्पष्ट करना चाहिए। 

                बस यूँ ही ऑप्शन चैन देखी, उसमें O.I. और Change in O.I. पर नजर डाली। और आगे बढ़कर ऑप्शंस के प्राइस देखने लग गए। ये ऑप्शन तो कितना बढ़ गया है। और यह तो बहुत ही ज्यादा गिर गया है। ऐसे विचार करते हुए ऑप्शन चैन देखी। 

                "इससे हमें ऐसा लगता है की हम ऑप्शन चैन देख रहें हैं।" लेकिन हम सभी जानतें है की इस तरह से देखने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। सही है ? तो आइए ऑप्शन चैन और ओपन इंटरेस्ट के उपयोग की वजह याने की मकसद भी समझ लेते है। 

    1 ) ऑप्शन हेजिंग स्ट्रेटेजी बनाने के लिए उपयोग करना। 

    2 ) ऑप्शन के ओपन इंटरेस्ट के अनुसार बन रहे सपोर्ट को समज़ना। निचे की तरफ जिन स्ट्राइक प्राइस पर बहुत ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बन रहा है। वहाँ पर सपोर्ट बन सकता है यह हम आसानी से समझ सकते हैं। 

                 इस जानकारी का उपयोग करके हम (A) अपने शॉर्ट सेलिंग पोजीशन के लिए टार्गेट तय कर सकते हैं। (B) अपने बायिंग ट्रेड के लिए स्टॉप लॉस तय कर सकते हैं। 

    3 ) ऑप्शन के ओपन इंटरेस्ट के अनुसार बन रहे रेजिस्टेंस को समज़ना। दोस्तों, कई बार हम, ऊपर की तरफ जिन स्ट्राइक प्राइस पर बहुत ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बन रहा है। वहाँ पर रेजिस्टेंस बन सकता है यह भी आसानी से समझ सकते हैं। 

                इस जानकारी का उपयोग करके हम (A) अपने बायिंग ट्रेड के लिए टार्गेट तय कर सकते हैं। (B) अपने शॉर्ट सेलिंग पोजीशन के लिए स्टॉप लॉस तय कर सकते हैं। 

    अगर आप ऑप्शन ट्रेडिंग में टाइम डीके से बचना चाहते हैं तो, टाइम डीके पर सोल्यूशन क्या है ? यह जानकारी आपके लिए है। 


    ओपन इंटरेस्ट टुडे

    यहां पर निफ़्टी और बैंक निफ़्टी का लेटेस्ट ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम उपलब्ध है। 

    निफ़्टी ओपन इंटरेस्ट टुडे


    मंडे, 02-09-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 37,68,151 हुआ है। वॉल्यूम 3,23,92,183 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 36,18,523 हुआ है। वॉल्यूम 3,24,92,292 हुआ है

    फ्राइडे, 30-08-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 26,56,350 हुआ है। वॉल्यूम 2,84,16,489 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 34,25,523 हुआ है। वॉल्यूम 2,60,67,193 हुआ है

    थर्सडे, 29-08-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 65,29,011 हुआ है। वॉल्यूम 35,91,54,960 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 78,87,388 हुआ है। वॉल्यूम 37,48,81,618 हुआ है

    वेनसडे, 28-08-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 49,15,779 हुआ है। वॉल्यूम 6,84,38,321 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 54,63,318 हुआ है। वॉल्यूम 5,98,07,282 हुआ है

    ट्यूसडे, 27-08-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 44,25,106 हुआ है। वॉल्यूम 3,42,94,253 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 49,37,197 हुआ है। वॉल्यूम 3,11,56,191 हुआ है

    मंडे, 26-08-2024 3:30 pm को निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 41,17,452 हुआ है। वॉल्यूम 4,06,18,963 हुआ है। और निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 50,32,183 हुआ है। वॉल्यूम 3,34,35,652 हुआ है

    बैंक निफ़्टी ओपन इंटरेस्ट टुडे 


    मंडे, 02-09-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 30,43,239 हुआ है। वॉल्यूम 3,95,95,111 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 25,98,398 हुआ है। वॉल्यूम 3,82,74,152 हुआ है

    फ्राइडे, 30-08-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 23,87,742 हुआ है। वॉल्यूम 2,95,54,795 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 21,12,381 हुआ है। वॉल्यूम 2,63,58,098हुआ है

    थर्सडे, 29-08-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 20,00,310 हुआ है। वॉल्यूम 3,11,54,280 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 15,87,104 हुआ है। वॉल्यूम 2,66,47,278 हुआ है

    वेनसडे, 28-08-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 50,21,474 हुआ है। वॉल्यूम 31,09,17,956 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 43,06,969 हुआ है। वॉल्यूम 26,85,96,719 हुआ है

    ट्यूसडे, 27-08-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 36,14,374 हुआ है। वॉल्यूम 6,86,56,937 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 30,66,404 हुआ है। वॉल्यूम 5,78,91,580 हुआ है

    मंडे, 26-08-2024 3:30 pm को बैंक निफ़्टी कॉल का ओपन इंटरेस्ट 32,38,381 हुआ है। वॉल्यूम 3,84,16,985 हुआ है। और बैंक निफ़्टी पुट का ओपन इंटरेस्ट 24,89,611 हुआ है। वॉल्यूम 3,31,39,227 हुआ है

    ओपन इंटरेस्ट के बारे में हमने यह जाना

                ओपन इंटरेस्ट के बारे में हमने यह जाना कि, स्टॉक मार्केट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग करते वक्त ओपन इंटरेस्ट को समझ लेना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। 

                हमने यहाँ पर जाना कि, ऑप्शन चैन का ओपन इंटरेस्ट क्या होता है ? ओपन इंटरेस्ट कहां पर दिखाया जाता है ? चेंज इन ओपन इंटरेस्ट क्या होता है ? चेंज इन ओपन इंटरेस्ट कैसे निकालते हैं ? और करंट वीक का निफ़्टी और बैंक निफ़्टी का ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम देखा। 

                "ओपन इंटरेस्ट ऑप्शन चैन में उपलब्ध होता है।" इसका सही इस्तेमाल करके, हम स्टॉक मार्केट में निफ़्टी, बैंक निफ़्टी और स्टॉक्स में फ्यूचर्स और ऑप्शंस के सौदे ले सकते हैं। 


    उपयुक्त जानकारी 

    स्टॉक मार्केट की जानकारी।

    स्टॉक मार्केट की शब्दावली।

    Stock Market Derivatives का मतलब हिंदी में। क्या सच में ?

    Stock Market Option Chain क्या हैं ? कॉल और पुट के ऑप्शन चैन को कैसे पढ़े ? 


    Open Interest FAQs

    1) स्टॉक मार्केट में ओपन इंटरेस्ट किसे कहा जाता है ?

    स्टॉक मार्केट के फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग में, बने हुए ऑप्शंस कॉन्टैक्ट्स की संख्या को ओपन इंटरेस्ट कहा जाता है।

    2) ऑप्शन चैन में क्या होता है ?

    ऑप्शन चैन में, कॉल ऑप्शन और पुट ऑप्शन यह दोन पार्ट होते हैं । और उनका डिटेल में डाटा उपलब्ध होता है।

    3) क्या हम बैंक निफ़्टी खरीद सकते हैं ?

    हम बैंक निफ़्टी का, फ्यूचर और ऑप्शन का लॉट खरीद सकते हैं।

    4) चेंज इन ओपन इंटरेस्ट क्यों दिखाया जाता है ?

    चेंज इन ओपन इंटरेस्ट यह, हर एक स्ट्राइक का बढ़ता - घटता ओपन इंटरेस्ट का नंबर होता है। इससे स्टॉक मार्केट में चल रही एक्टिविटीज का अंदाजा लगा सकते है। इसलिए चेंज इन ओपन इंटरेस्ट दिखाया जाता है।

    5) ओपन इंटरेस्ट और एक्सपायरी डेट में क्या संबंध है ?

    ऑप्शंस ट्रेडिंग में, एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखते हुए ही कॉन्ट्रैक्ट्स बनाए जाते है। एक्सपायरी डेट यह इन कॉन्ट्रैक्ट्स के वैधता की आखरी तारीख होती है।

     

    Post a Comment

    0 Comments