Ads Header

स्टॉक मार्केट में फंडामेंटल एनालिसिस करके पैसे कैसे लगाएं ? Stock Market Investment.

दोस्तों, आज हम मिलकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि, "स्टॉक मार्केट में फंडामेंटल एनालिसिस करके पैसे कैसे लगाएं ?" इसमें स्टॉक मार्केट फंडामेंटल एनालिसिस का दृष्टिकोण तय करना। अपने निवेश के लिए शेयर्स चुनना। स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए बेस्ट टार्गेट तय करना। स्टॉक मार्केट में कितना पैसा लगाना है ? यह तय करना सीखेंगे। इसके साथ ही स्टॉक मार्केट के अच्छे रियल फैक्ट्स के बारे में जानकारी लेंगे। और फंडामेंटल एनालिसिस की अवधारणाओं को भी समझेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 
Stock Market Investment.
About Stock Market long term investment.


            स्टॉक मार्केट में लंबी अवधि के लिए निवेश करके अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यह जानकारी हेल्पफुल साबित होती है। इसलिए इस जानकारी पर जरूर गौर करना चाहिए। 


      

    स्टॉक मार्केट फंडामेंटल में अपना दृष्टिकोण तय करना

                सबसे पहले हमें अपना निवेश का दृष्टिकोण तय करना होता है। इसे हमें आगे चलकर कोई दिक्कत या कन्फ्यूजन की परेशानी नहीं होती। स्टॉक मार्केट में हम कई तरीकों से निवेश कर सकते है। इसमें से सबसे बढ़िया तरीका यह होता है कि हम लंबे समय के लिए निवेश करें, यानी के 3 से 5 साल के लिए। ऐसा निवेश करने से हम लंबे समय में अच्छा रिटर्न कमाते है।

                ऐसा करने के लिए हमें अपना पैसा निवेश करके संयम से अपने इन्व्हेस्टमेंट के साथ चलना होता है। इसके लिए हमें एक खास एटीट्यूड की जरूरत होती है। स्टॉक मार्केट की अच्छी-खासी जानकारी के साथ कंपनी के बैलेंस शीट जैसे फायनांशियल डॉक्युमेंट्स की जानकारी आवश्यक होतीं है। और अपने निवेश पर भरोसा होना महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना लंबे समय में, स्टॉक मार्केट में निवेशक बने रहना हमारे लिए मुश्किल हो सकता है।

                अपना दृष्टिकोण विकसित करते समय हमें स्टॉक मार्केट के बारे में "किन्तु-परन्तु और करना है या नहीं करना है। इन सारी बातों पर स्पष्टता लानी होती है।" याने की शॉर्ट टर्म में स्टॉक मार्केट में मंदी हो रही है तो भी हम अपना निवेश कायम रख सकें। और लंबे समय के अपने निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, कम अवधि के उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करना सीखें। ऐसा स्टॉक मार्केट के बारे में लगातार जानकारी लेकर, अच्छे तरीके से फंडामेंटल एनालिसिस करके हम कर सकते है।


    अपने लिए शेअर्स चुनना 

                हमने लंबे समय के लिए स्टॉक मार्केट में निवेश करने का अपना फंडामेंटल दृष्टिकोण तैयार किया है। अब अपने दृष्टिकोण के अनुसार सही, योग्य लगने वाली कंपनियों का हम चुनाव करते है। ताकि हम उन कंपनियों में अपना निवेश शुरू करें। ठीक है ?

                हमने चुने हुए शेयर्स कौन से भी हो सकते है। वह किसी भी सेक्टर से रिलेटेड हो सकते है। जैसे कि हमारा फंडामेंटल दृष्टिकोन हमें इजाजत देता है। ठीक है ? हमें बस यह ध्यान रखना है कि "हमारा निवेश किसी एक ही सेक्टर में ना होकर डायवर्सिफाइड होना चाहिये।" इससे हमारा पैसा सुरक्षित रहता है और धीरे धीरे धीरे बढ़ता है।


    स्टॉक मार्केट में बेस्ट उपलब्धी

    यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की, "स्टॉक मार्केट में बेस्ट टार्गेट" से भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह होता है की हमारी स्ट्रेटेजी बेस्ट हों। नहीं समझे इस बात को ?

                आइए, इसे विस्तृत में समज़तें है। स्टॉक मार्केट में नए-नए मुकाम हासिल होते रहते है। स्टॉक मार्केट हमेशा नया रिकॉर्ड बनाते रहता है। और देर-सवेर उसे ब्रेक करके आगे भी बढ़ता है। इस बात पर हम सभी सहमत हो सकतें है। 

                और इस बात पर भी की, हमारी "निवेश करने की स्ट्रेटेजी बेस्ट होनी चाहिए।" स्टॉक मार्केट में स्ट्रेटेजी से पैसा कमाया जा सकता है। इसे दुबारा पढ़तें है। "स्टॉक मार्केट में स्ट्रेटेजी से पैसा कमाया जा सकता है।" तो स्टॉक मार्केट में हमारी बेस्ट उपलब्धी हमारी इन्व्हेस्टमेंट स्ट्रेटेजी होती है। 


    स्टॉक मार्केट में कितना पैसा लगाना है यह तय करना

                अब यह तय करने की बारी आती है कि हम कितना पैसा लगाना चाहते है। सही है? हमें यह तय करना ही होता है कि हम लंबे समय के लिए कितना पैसा लगाना चाहतें है। और किस तरह से लगाना चाहतें है। ताकि हमारा निवेश अच्छे प्राइस पर हो और हमें अच्छा मुनाफा मिले। इसके लिए हमें नीचे दिए गए है तरीके से प्लानिंग करनी होती है। 

    1 ) निवेश के लिए रकम तय करना। 

    2 ) निवेश के लिए समय का लक्ष्य तय करना।  

    3 ) निवेश का मुनाफे का लक्ष्य तय करना।  

    4 ) स्टॉप लॉस तय करना। 

    5 ) दोबारा निवेश का लक्ष्य तय करना। 

    6 ) लगातार निवेश करना।


     स्टॉक मार्केट के अच्छे रियल फैक्ट्स 

                स्टॉक मार्केट के कुछ "अच्छे रियल फैक्ट्स" के बारे में जानकारी लेना भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि इन्ही वजहों से ही F.I.I. स्टॉक मार्केट में निवेश करते है। 

    1 ) अच्छे क्वालिटी के शेअर्स के भाव नीचे गए तो भी ऊपर आते है।

    हमने लिए हुए अच्छे क्वालिटी के शेयर्स कम अवधि में किसी दिक्कत के कारण गिरते हैं तो भी आगे चलकर वह फिर से ऊपर आएंगे। इसके लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि यह हमारे लिए एवरेज करने का अच्छा मौका हो साबित सकता है। इस तरह से हम अपना "बेस्ट पोर्टफोलियो" बना सकतें है। और उसे लंबी अवधि के लिए चला सकतें है। 

    2 ) निवेश से बोनस और स्प्लिट के जरिए लाभ होता है।

    लंबे समय में कंपनियां अपने शेअर्स के बोनस जारी करती है। इससे निवेशकों को बहुत ही लाभ मिलता है। और स्प्लिट के जरिए भी शेयर्स की क्वांटिटी बढ़ती है। 

    3 ) निवेश से डिविडेंड के जरिए लाभ होता है।

    कंपनियां समय-समय पर लाभांश याने की डिविडेंड जारी करती है। इसके जरिए कंपनियां अपना मुनाफा अपने निवेशकों के साथ बांटती है। इससे हमें लाभ मिलता है। 

                दोस्तों, यह स्टॉक मार्केट के कुछ ऐसे रियल फैक्ट्स है जिनके बारे में हम सभी जानते है। हम सभी इन पर एकमत हो सकते है। लेकिन हम सभी की यह दिक्कत होती है कि हमें जो मालूम होता है उस नॉलेज को हम नजरअंदाज कर देते है। और जो मुश्किल है वह हमारा ध्यान अपनी ओर खींचते जाता है। 

                और हम लंबे समय के निवेश ना करके इंट्राडे ट्रेडिंग जैसे काम करते है। जिसमें बहुत ही ज्यादा रिस्क होता है। और उस तरह से भी देखा जाए तो, इंट्राडे ट्रेडिंग करके, लंबे समय में लॉस दिखाई दे सकता है।  लेकिन अच्छी कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस करके लंबे समय के लिए निवेश करें तो, स्टॉक मार्केट के यह रियल फैक्ट्स हमारे लिए अच्छे ही साबित होते है।


    फंडामेंटल दृष्टिकोण के लिए अवधारणाएँ (कॉमन मान्यताएं)

    1 ) लोकसंख्या में बढ़ोतरी

                लंबे समय में लोकसंख्या में बढ़ोतरी होती जाती है। यह फंडामेंटल दृष्टिकोण बनाने की अवधारणा है। लोकसंख्या में बढ़ोतरी और विकास के कारण, लंबे समय के लिए निवेश करना अच्छा होता है। इंडिया की लोकसंख्या में लगातार बढ़त होती जा रही है। इसके बारें में ज्यादा जानकारी के लिए हम वर्ल्डोमीटर पर पढ़ सकतें है। और फिर यहाँ पर कंटीन्यू कर सकतें है।

    2 ) परचेसिंग पावर में बढ़ोतरी

                लंबे समय में धीरे-धीरे विकास होते जाता है। इससे लोगों की खरीदी क्षमता में बढ़ोतरी होती है। और लोग नए-नए और ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट और सेवाओं की खरीदी करते है। फंडामेंटल एनालिसिस के जरिए, लंबे समय के लिए पैसा लगा होने के कारण हमें भी इसका लाभ होता जाता है। 

    3 ) डिमांड और सप्लाई

                लोगों के द्वारा ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की डिमांड बढ़ने के कारण उनकी सप्लाई करने के नए नए अवसर उपलब्ध होते हैं। इससे हमने जिन कंपनियों में पैसा लगाया है, उनको भी अपना विकास करने के बढ़िया अवसर मिलते है। इससे हम सभी को फायदा होता है। 

    4 ) वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी

                जाहिर सी बात है कि समय के साथ साथ महंगाई भी बढ़ती जाती है और मुनाफा भी। इसी कारण से भी लंबे समय के निवेश में बढ़िया मुनाफा होता है ऐसी अवधारणा है। लगातार हो रहे आर्थिक विकास से अर्थव्यवस्था में कई सारी जरूरतें उत्पन्न होतीं है। इससे वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में इजाफा होता है।

    5 ) नयें संशोधन

                कंपनियां, लंबे समय में ज्यादा उत्पादन करने के लक्ष्य तय करतीं है। इसलिए कंपनियां नए नए संशोधन में निवेश करती है। ऐसे संशोधनों से निवेशकों को अच्छा लाभ मिलता है और निवेश सुरक्षित हो जाता है। 

    6 ) फ्यूचर की ग्रोथ

                दोस्तों, ऐसी अवधारणा है कि, जैसे जैसे समय बीतता जाता है, दुनिया तरक्की करती जाएगी। और इस बात से तो हम सहमत हो ही सकते है कि फंडामेंटल दृष्टिकोण बनाकर हम लंबे समय में अपना पैसा निवेश कर सकते है। 

                अच्छा, तो इन अवधारणाओं से हम अपना फंडामेंटल दृष्टिकोण बना सकते है। "स्टॉक मार्केट बिहेवियर" को समज़ते हुए, निवेश कर सकते है। 

    अधिक जानकारी

    स्टॉक मार्केट के संदर्भ में रिजर्व बैंक की पॉलिसी कैसे पढ़े ?

    Stock Market Behavior in Hindi.

    कंपनी का गुडविल कैसे निकालते है ?

    कंपनी का EBITDA क्या होता है ?

    फंडामेंटल एनालिसिस ऑफ़ शेयर्स। होशियार इन्वेस्टर की पहचान।


    स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के बारे में हमने यह जाना

                हमने यह जाना कि, "स्टॉक मार्केट में फंडामेंटल एनालिसिस करके पैसे कैसे लगाएं ?" इसके लिए हमें फंडामेंटल दृष्टिकोण बनाना होता है। इसके साथ ही हमें स्टॉक मार्केट के अच्छे रियल फैक्ट के जरिए लाभ कमाना आना चाहिए। साथ ही हमारे "निवेश की अच्छी स्ट्रैटेजी महत्वपूर्ण होती है।"  

                इससे हमारा डिसीजन मेकिंग प्रोसेस आसान होता है। और हमें "अपने निवेश को समय-समय पर ट्रॅक करते रहना होता है।" आवश्यक हो तो बदलाव भी करने होते है। ऐसा करने से और करते रहने से, हम स्टॉक मार्केट में लंबे समय में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। 


    स्टॉक मार्केट फंडामेंटल एनालिसिस के FAQ

    1 ) क्या एसआईपी करने के लिए फंडामेंटल एनालिसिस करना जरूरी होता है ?

    हाँ, एसआईपी के जरिए हम लंबे समय के लिए निवेश करते है। इसलिए फंडामेंटल एनालिसिस करना जरूरी होता है।

    2 ) फंडामेंटल एनालिसिस किन-किन चीजों से संबंधित है ?

    फंडामेंटल एनालिसिस कंपनी, स्टॉक मार्केट और और ओव्हर ऑल इकोनामिक से संबंधित है।

    3 ) फंडामेंटल एनालिसिस करने के लिए कौन से महत्वपूर्ण स्टेटमेंट देखना होता है ?

    फंडामेंटल एनालिसिस करने के लिए कंपनी का बैलेंस शीट, प्रॉफिट अँड लॉस स्टेटमेंट और फाइनेंसियल रेश्योस देखना महत्वपूर्ण होता है।

    4 ) क्या फंडामेंटल एनालिसिस एक बार में करने वाला एनालिसिस होता है ?

    नहीं, फंडामेंटल एनालिसिस करना याने की कंपनी और इकोनामी का लगातार स्टडी करना होता है।

    5 ) क्या छोटे शेयर्स खरीदने के लिए फंडामेंटल एनालिसिस करना आवश्यक होता है ?

    हाँ, छोटे शेयर्स खरीदने के लिए फंडामेंटल एनालिसिस करना महत्वपूर्ण होता है।



    Post a Comment

    2 Comments

    1. This is the best knowledge of Stock Market Investment.

      ReplyDelete
      Replies
      1. Thank You for your comment.
        Aapko hamari yah koshish achchi lagi Yah jaan kar hamen bahut khushi hui.

        Delete