Ads Header

स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए बॅलेन्स शीट की जानकारी कैसे समझें।


            दोस्तों, आज हम मिलकर यह जानेंगे की "स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए बॅलेन्स शीट कैसे समझें ?" 
इसमें बैलेंस शीट क्या होता है ? बैलेंस शीट को कैसे समझें ? यह जानेंगे। और बैलेंस शीट के महत्व क्या है ? बैलेंस शीट की समझ को कैसे बढ़ाएं ? स्टॉक मार्केट के संदर्भ में बैलेंस शीट को कैसे समझें ? इसके बारे में डिटेल में जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। 
Stock Market Balance Sheet.
Balance Sheet in the Stock Market.

                दोस्तों, कंपनी की फायनांशियल कपॅसिटी समज़ने के लिए हमें बॅलन्स शीट समज़ना आवश्यक होता है। इसके साथ ही फंडामेंटल एनालिसिस के जरिए हम स्टॉक मार्केट में लम्बे समय के निवेश के लिए कंपनी को सिलेक्ट कर सकते है। 



    बॅलेन्स शीट क्या है?

    बैलेन्स शीट दो शब्दों से बना है। बॅलेन्स और शीट। इसका मतलब यह की बॅलेन्स करने वाला हिसाब। ठीक है?
    1 ) बैलेन्स शीट याने की कंपनी के "आर्थिक संतुलन" को दिखाने वाला स्टेटमेंट होता है।
    2 ) बॅलेन्स शीट याने की कंपनी की "संपत्ती और कर्ज के तालमेल" को नियम के अनुसार जाहिर करना।
    3 ) कंपनी की "विशिष्ट समय-सीमा की माली हालत" बॅलेन्स शीट से समझी जा सकतीं है। कंपनी का बॅलेन्स शीट हर फायनांशियल वर्ष के लिए बनाया जाता है।  
    4 ) बॅलेन्स शीट मतलब "तुलना का पत्रक।" इससे असेट और लायबिलिटीज की तुलना करके दिखाया जाता है की कंपनी असेट कर्जों से ज्यादा है या कम है।
    5 ) बॅलेन्स शीट को "स्टेटमेंट ऑफ़ फायनांशियल पोजीशन" भी कहा जाता है। इससे कंपनी की सही वित्तीय स्थिति की जानकारी मिलती है।    


    बॅलेन्स शीट कैसे समझें?     (How To Know Balance Sheet) 

                    दोस्तों, बॅलेन्स शीट को समज़ने के लिये कोई फायनांशियल डिग्री की जरूरत नहीं होतीं है। इसे बस देख-देखकर भी समझा जा सकता है। क्योंकि यह बनता ही है देखने-दिखाने के लिए। 

    1 ) किन-किन चीजों को दिखाया गया है और किस तरह निचे की कीमते सम-समान आईं है। यह बारीकी से देखना होता है।
    2 ) कौन-कौनसे शब्द इस्तेमाल किये है। उनका अर्थ जान लेना है। बॅलेन्स शीट में वहीं शब्द रिपीट होते रहते हैं। बॅलेन्स शीट को समज़कर ही हम कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस करते है।
    3 ) एक ही साल का बैलेंस शीट देखने से बढ़िया अंडरस्टॅंडिंग नहीं आतीं है। हमेशा दो-तीन सालों का बॅलेन्स शीट एक साथ देखना चाहिए। इससे हम पिछले सालों से तुलना कर सकते है की पिछले साल के मुकाबले इस साल में कंपनी की वित्तीय स्थिति में क्या फर्क आया है।
    4 ) कंपनी के सारें फायनांशियल स्टेटमेंट्स एक-दूसरे से रिलेटेड होते है। इसलिए सभी का स्टडी करना महत्वपूर्ण होता है। इससे बॅलेन्स शीट को समज़ना आसान हो जाता है।
                    किसी भी कंपनी का बैलेंस शीट हम याहू फायनान्स पर पढ़ सकते है।

    बॅलेन्स शीट के महत्व     (Importance of Balance Sheet)

                    कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण दस्त-ऐवज बॅलेन्स शीट होता है। यह सर्टिफाईड ऑडिटर्स बनाते है। इसे बनाने का क़ानूनी लाइसेन्स होता है। 


    कंपनी के लिए महत्व

                    कंपनी अपना "आर्थिक अस्तित्व" इसके जरिये दिखा सकती है। कंपनी चल रही है, कारोबार कर रही है, अपनी फायनांशियल पोजीशन मेन्टेन कर रही है। और ग्रोथ भी कर रही है। यह जानकारी कंपनी साबित कैसे करेगी। कोई मान्यता-प्राप्त प्रूफ होना चाहिए। जिसके जरिये यह जाहिर कर सकें। इस लिए बॅलेन्स शीट महत्वपूर्ण होता है। 

                    बैलेंस शीट में गुडविल का जिक्र होता है इसलिए बैलेंस शीट दिखाकर "कंपनी बॅंक से लोन ले सकती है।" प्राइवेट इन्वेस्टर से निवेश ला सकती है। स्टॉक मार्केट में लिस्ट होकर इन्वेस्टर का भरोसा कायम कर सकती है।

         

    स्टॉक मार्केट के लिए महत्व

                    "सेबी" स्टॉक मार्केट में कंपनी के वार्षिक अहवाल पेश करवातीं है। बॅलेन्स शीट के बिना कोई भी गुनी इन्व्हेस्टर, कंपनी में पैसा नहीं लगाएगा। किसी मेजर इश्यू के कारण ही कंपनी अपने रिजल्ट्स जारी नहीं करती है। तो जाहिर सी बात है की वह तो गयी। है ना?

                    "प्रोफेशनल एडवाइज़र" अपनी राय देते वक्त बॅलेन्स शीट का बारीकी से स्टडी करते है। इसलिए इनकी एडव्हाइस महत्वपूर्ण मानी जाती है।  

      

    इन्व्हेस्टर्स के लिए महत्व

                    निवेशक अपना "पैसा इन्व्हेस्ट" करने से पहले कंपनी का बॅलेन्स शीट जरूर देखना चाहेंगे। हम देखतें है की कंपनी का कॅपिटल कितना है। असेट, इन्व्हेस्टमेंट कितनी है। कंपनी के पास कॅश कितनी है। और यह भी की कर्ज कितना लिया है। इस जानकारी की लिये बॅलेन्स शीट महत्वपूर्ण होता है।       


    बॅलेन्स शीट की समझ     (Understanding of Balance Sheet)

                    स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के लिये बॅलेन्स शीट महत्वपूर्ण है इस बात पर हम सभी सहमत हो सकते है।

                    कंपनी डेब्ट-फ्री है। वाह! लगाओ पैसा। क्या यह सही है? शायद हो भी सकता है या नहीं भी। हमें बॅलेन्स शीट पूरी तरह से समझ आना ही चाहिए। उसके कॅश फ्लो स्टेटमेंट, प्रॉफिट अँड लॉस अकाउंट इन "फायनांशियल स्टेटमेंट्स के साथ के संबन्ध" भी समझ में आने चाहिए।

                    यह एकदम आसान है। कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस करते-करते सारी चीजें साफ़ हो जाती है। बॅलेन्स शीट की अच्छी समझ हमें स्टॉक मार्केट का "सफल लॉन्ग टर्म इन्व्हेस्टर" बनाती है।


    स्टॉक मार्केट और बॅलेन्स शीट 

                हमें यह मालूम है कि, स्टॉक मार्केट में काम करते वक्त बॅलेन्स शीट समजना महत्वपूर्ण है। इसलिए हम उसकी स्टडी करने जाते है तो हमें यह उलझन महसूस होती है कि, क्या-क्या समजना है ? और उस नॉलेज को किस तरह से प्रॅक्टिकली इस्तेमाल में लाना है ? जवाब में कहते है कि, यह डिपेन्ड करता है इसपर की हम ट्रेडिंग के लिए या इन्व्हेस्टमेंट के लिए बॅलेन्स शीट को समज़ना चाहते है। 

    ट्रेडिंग के लिए बॅलेन्स शीट को समज़ना 

                जिस दिन कंपनी अपना रिजल्ट पेश कर रही है उस दिन उस शेयर में ट्रेडिंग करने के लिए बॅलेन्स शीट को समज़ने के लिए हमारे पास इन बातोंकी जानकारी होनी आवश्यक है। 

                कंपनी का अर्निंग बिफोर टैक्सेस, नेट प्रॉफिट, सेल्स, मार्जिन ग्रोथ, इन आकड़ों के जारी होते ही शेयर में जोरदार एक्शन बनने लगती है। हमें इन आकड़ों को पढ़ना आना आवश्यक होता है।

    इन्व्हेस्टमेंट के लिए बॅलेन्स शीट को समज़ना

                हमें इन्व्हेस्टमेंट के लिए बॅलेन्स शीट को पूरा समज़ना आवश्यक होता है। इसके बारें में अधिक जानकारी के लिए हम कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस यहीं से दूसरे पेज पर पढ़ सकते है। तो चलिए आगे बढ़ते है।

    1 ) कंपनी पर डेब्ट कितना है। इसका पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड चेक करना चाहिए। 

    2 ) कंपनी के प्रमोटर के पास कितनी इक्विटी है। यह जानकारी लेनी चाहिए। 

    3 ) पिछले सालों के मुकाबले सेल्स के आंकड़े देखने है। साल दर साल इसमें किस तरह का बदलाव आ रहा है इसका बारीकी से स्टडी करना चाहिए। 

    उपयुक्त जानकारी

    स्टॉक मार्केट के संदर्भ में रिजर्व बैंक की पॉलिसी को कैसे पढ़ें ?

    Stock Market Behavior in Hindi.

    कंपनी का गुडविल कैसे निकाले ?

    कंपनी का EBITDA क्या होता है ?


    Balance Sheet के बारें में हमने यह जाना

                    स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हर एक कंपनी क्वार्टरली रिजल्ट पेश करती है। इसमें फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में बैलेंस शीट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैलेंस शीट को देखकर हम कंपनी को कितना मुनाफा हुआ है ? और कंपनी अपने असेट्स ओर लायबिलिटीज के साथ किस तरह से बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं कर रही है ? इसके बारे में जानकारी मिलती है। 

                हमने यहाँ पर, बैलेंस शीट क्या होता है ? बैलेंस शीट को कैसे समझें ? यह जाना। बैलेंस शीट के महत्व क्या है ? बैलेंस शीट की समझ को कैसे बढ़ाएं ? स्टॉक मार्केट के संदर्भ में बैलेंस शीट को कैसे समझें ? इसके बारे में डिटेल में जानकारी ली। बॅलेन्स शीट यह एक फायनांशियल स्टेटमेंट है। इसमें कंपनी के वित्तीय पहलुओं पर रोशनी डाली जाती है। इससे क़ानूनी तौर पर कंपनी की सच्चाई सामने आती है। इसपर विश्वास रखा जा सकता है। 


          

    Post a Comment

    0 Comments