Ads Header

Trading Career in Hindi. स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर कैसे करे ? तरलमनी।


               दोस्तों, हम यह पढ़ रहे हैं तो यह साफ़ हैं कि, हमने स्टॉक मार्केट से ठीक-ठाक पैसा कमाना शुरू किया है। या फिर ऐसा करने के बारें में हमने तय किया है। हैं ना? ऐसे में, हमारे मन में यह विचार आता हैं कि, हम स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर कैसे करे ? आज हम सब यहाँ पर मिलकर, यह जानने की कोशिश करेंगे। तो आइए शुरू करते है। 

Stock Market Career in Hindi.
Stock Market Trading Career in Hindi.

            स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग तो बहुत बड़ा करियर है। और यहाँ पर हमें FII से कॉम्पिटिशन करना है। फिर सवाल यह बनता हैं की, हम यह कैसे कर सकते हैं ? तो जवाब में कहते हैं की, आइए मिलकर यह विस्तार से जान लेते है।


     

     स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग करियर के उद्देश्य

    दोस्तों, कई बार हम यह सुनते हैं कि, स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करने के लिए हमारे पास फाइनेंस की डिग्री होना आवश्यक होता है। लेकिन पूरी जानकारी यह हैं कि, स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करने के लिए फाइनेंस की डिग्री नहीं बल्कि डि मैट अकाउंट की जरूरत होती हैं। सही है ? 

                यहाँ पर हम अपने "डि मैट अकाउंट से ट्रेडिंग करियर" करने के बारे में जानकारी लेते हैं। यहां पर उद्देश्य के अनुसार ट्रेडिंग करने के बारे में जानकारी उपलब्ध की है। इसे थोड़ा ग्राउंड लेव्हल से समज़ना शुरू करते है। 


    उद्देश्य के अनुसार स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग

                    स्टॉक मार्केट में काम करने के उद्देश्य के साथ काम का तरीका महत्वपूर्ण होता है। जी हाँ तरीका! इसपर हम सभी एकमत हो सकते हैं। और इसपर भी की हर व्यक्ति का अपना-अपना तरीका होता है। इसलिए यहाँ पर किसी स्ट्रेटेजी की जानकारी नहीं दे रहे है। 

                    हम साथ बने रहकर यह कोशिश करेंगे की, एक ढाँचा बनाया जाए। जिसका उपयोग करके हम "स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग एज ए बिज़नेस" कर सकें। ठीक है? जैसा की हम सभी जानते हैं की, इस ढाँचे के लिये हमें कई पहलुओं पर काम करना होगा। लेकिन दोस्तों, इसमें मज़ा भी आने वाला है। क्योंकि अब हम जान जायेंगे की करना क्या है? और कैसे करना है?


    1 ) स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग फॉर ओदर इनकम

                    हमारा पहला उद्देश्य यह हो सकता हैं की, हमारा जॉब तो चल ही रहा है। लेकिन साइड-बाय-साइड कुछ और पैसा मिलता है तो हमें वह चाहिये। ये भी सही है। अपने रेग्युलर काम से थोड़ा-सा वक्त निकाल कर, हम स्टॉक मार्केट में से बढ़िया पैसा कमा सकतें है। ऐसा करने से हमें हर महीने Rs. 20000 तक की कमाई हो जाये तो भी बहुत है। ऐसा करने का तरीका समझ लेते है।


    सुबह के वक्त की ट्रेडिंग     (Trading at Morning)

                    अगर हमारा जॉब सुबह दस बजे शुरू होता है। ऐसे में हम जल्दी काम की जगह पहुंचकर सुबह 9:00 am से 9:45 am तक का वक्त स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के लिए दे सकते है। इस तरह से ट्रेडिंग करने के लिये हमें बहुत ही टाइट याने की स्ट्रिक्ट स्ट्रेटेजी को फॉलो करना होता है। 

                    इसमें हम स्टॉक मार्केट प्री - ओपन में बायिंग करके ओपनिंग में सेल कर सकते है। मुमकिन है? जी हाँ! बिल्कुल। या फिर हम स्टॉक मार्केट ओपन होने पर सेल का ट्रेड ले सकते हैं। और छोटा टार्गेट बुक कर सकते है। 

                हम ऑप्शन्स में भी ट्रेड कर सकते है। सुबह 15 - 20 मिनट की ट्रेडिंग विथ स्मॉल और स्ट्रिक्ट "स्टॉप लॉस" और टार्गेट के साथ करते हैं तो हम महीने का अच्छा मुनाफा बना सकते है। इसमें हमें परफॉर्मन्स प्रति दिन के हिसाब से नहीं बल्कि महीने के हिसाब से देखना चाहिए।


    सुबह के ट्रेडिंग के फायदें

    1 ) कम समय में अपना "पार्ट टाइम काम" हो जाता है। 

    2 ) दिनभर चार्ट देखने की, न्यूज़ देखने और समज़ने की जरूरत नहीं होती है।

    3 ) "स्टॉक मार्केट की इनकम पर डिपेन्ड ना होने के कारण यह हम मजे से कर सकते है।" 

    4 ) खर्चा करने के लिए "इजी मनी" उपलब्ध होता है। 

    5 ) यह ट्रेडिंग हम अपने मोबाइल से आसानी से कर सकते हैं।  

                इस तरह ट्रेडिंग करना हैं तो हमें इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए की, हम अपना "ट्रेड क्लोज करके ही अपना रोज का काम शुरू करें।" वरना हम कुछ अलग ही मुश्किलों में पड़ सकते है। 


    सुबह के ट्रेडिंग के नुकसान

    1 ) अगर ट्रेड क्लोज नहीं करेंगे तो हम बार-बार मोबाइल निकाल कर देखेंगे। इससे हम अपने जॉब के काम पर फोकस नहीं कर पायेंगे।

    2 ) हमारा स्टॉप लॉस काम के बिच में हिट हो जायेगा तो काम करने का मन नहीं होगा। 

    3 ) अगर बड़ा मुनाफा बन रहा होगा तो उसकी एक्साईटमेंट के चलते काम में कुछ गलती हो सकती है। 

    ४ ) काम शुरू होते ही काम से वक्त ना निकाल पाने से गुस्सा या चिड़-चिड़ापन आ सकता हैं। इससे काम का परफॉर्मन्स घट सकता है। 


    2 ) स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग फॉर लिव्हिंग

                हमारा दुसरा उद्देश्य यह हो सकता हैं की हमें, "अपने खर्चे चलाने के लिये स्टॉक मार्केट से पैसा कमाना है।" जाहिर-सी बात है कि, इसमें कोई गलत बात नहीं है। ठीक है? आखिर हमने कुछ तो सोचा है पैसा कमाने के बारें में। और सोचा भी है तो बहुत बढ़िया सोचा हैं। 

                तो यहाँ हम देख सकते हैं कि, स्टॉक मार्केट से हर महीने Rs.20000 से Rs.30000 कमायेंगे तो अपना महीना आराम से गुजर सकता है।ऐसा करने का तरीका बहुत ही आसान है। आइए, यहाँ हम तरीका समझ लेते है। 

    1 ) इस तरह से ट्रेडिंग करने के लिए हमारे पास समय उपलब्ध रहता है। इसलिए ट्रेडिंग फॉर लिव्हिंग के लिए हमें पुरे दिन के ट्रेडिंग का प्लान बनाना होता है। और अलग-अलग स्ट्रेटेजीज में मास्टर याने की निपुण बनना होता है। 

    2 ) विकली ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेडिंग, न्यूज़ बेस्ड डिलिव्हरी पोज़िशनल ट्रेडिंग हमारे लिए सूट होता है। इन ट्रेड्स का "प्लानिंग और रिकॉर्ड" अलग से मेन्टेन करना आवश्यक होता है।  

    3 ) बी.टी.एस.टी. ट्रेडिंग के अनुसार हम स्टॉक मार्केट क्लोज होते-होते बायिंग का ट्रेड लें सकते हैं। इसे अगले दिन ओपनिंग पर सेल करके मुनाफा कमा सकते है।

    4 ) इंट्राडे ट्रेडिंग तो हम सभी शुरू से ही जानते है। हैं ना? तो "इंट्राडे ट्रेडिंग बहुत ही बढ़िया होता है।" इसकी खासियत यह होती है की प्रॉफिट चल रहा हो या लॉस, सबकुछ हमारे आखों के सामने चल रहा होता है। और जब चाहे हम ट्रेड से बाहर निकल सकते है। 

    5 ) फ्यूचर्स और ऑप्शन्स में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसे कमाये जा सकते हैं। पॉज़िटिव्ह एटीट्यूड होना महत्वपूर्ण होता है। साथ ही "पूरा नॉलेज" होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसपर हम सभी गुणी लोग सहमत हो सकते है।

     

    3 ) स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग फॉर करियर

    Discipline in the Stock Market in Hindi.
    Discipline in the Stock Market in Hindi.

                हमारा तीन नंबर का उद्देश्य यह हो सकता हैं की, हमें स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करना है। दोस्तों, हम डिसिप्लिन को फॉलो करके स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में अपना करियर कर सकते है। यहाँ पर बस इतना ही है बताने के लिए। 

                "डिसिप्लिन ही स्टॉक मार्केट का एकमात्र सीक्रेट है।" कई बार चीजे बड़ी की जाती हैं और मुश्किल भी की जाती है। कई सारे स्पीड ब्रेकर्स तैयार किये जातें है। सारे कहने लगते हैं की फंडामेंटल करो, टेक्निकल करो,ये कोर्स करो और वो कोर्स करो। 

                और क्या आप यह कॉम्प्लिकेटेड स्ट्रेटेजी जानना चाहेंगे? और हम है की, सबकी सुनने में लग जाते हैं। और इसमें ही उलझ कर रह जाते है। लेकिन इस शोर से ऊपर निकला जा सकता है। इसके लिए हमें "अपनी कार्यशैली याने की स्ट्रेटेजी बनानी है।" और उसके अनुसार ही काम करना है। आसान है ?

    अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो स्टॉक मार्केट से हर महीने Rs.30,000 से Rs.50,000 तक की कमाई आसानी से कर सकते है। ऐसा करने का तरीका समझ लेते है। यहाँ हम पूरा सेट-अप समज़ते है।

     

    1 ) अपना कॅपिटल तैयार करना

    इसमें हम कॅपिटल संबंधित सारी चीजे तय करेंगे। जैसे की करियर बनाने के लिए शुरुआत में हमें Rs.1,00,000 तक का कॅपिटल आवश्यक होता है। इससे कम में भी काम शुरू किया जा सकता है। ठीक हैं ? 

    उदाहरण

    टोटल कॅपिटल = Rs. 1,00,000

    स्टॉक में ट्रेडिंग के लिये कॅपिटल का हिस्सा = Rs. 50,000

    ऑप्शन्स में ट्रेडिंग के लिये कॅपिटल का हिस्सा = Rs. 30,000

    इन्व्हेस्टमेंट के लिये कॅपिटल का हिस्सा = Rs. 20,000 

     

    2स्टॉप लॉस तय करना

                ट्रेडिंग के कॅपिटल पर 20% का स्टॉप लॉस लगेगा। इसमें अलग-अलग स्ट्रटेजीज के लिए जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। जैसे की स्टॉक में इंट्राडे ट्रेडिंग में एक ट्रेड के लिये 2% का स्टॉप लॉस काफी हो सकता है। यहाँ हमारे एक महीने का स्टॉप लॉस का बजट निकालते है

     

    1 ) स्टॉक ट्रेडिंग कॅपिटल + ऑप्शन्स ट्रेडिंग कॅपिटल = टोटल ट्रेडिंग कॅपिटल 

    Rs. 50,000 + Rs. 30,000 = Rs. 80,000

    2 ) महीने का ट्रेडिंग के स्टॉप लॉस का बजट  = टोटल ट्रेडिंग कॅपिटल × 20%

    Rs. 80,000 × 20% = Rs. 16,000

       

                इन्व्हेस्टमेंट के कॅपिटल पर 40% का स्टॉप लॉस लगेगा। जैसा की हम जानते हैं की, इन्व्हेस्टमेंट एक अलग टॉपिक है। लेकिन स्टॉक मार्केट करियर में संतुलन बनाने के लिए हमें इन्व्हेस्टमेंट भी करनी होती है। जिसे की पोर्टफोलिओ भी कहा जाता है। हम चाहें तो इसका हिस्सा थोड़ा कम कर सकते है।   


    3टार्गेट तय करना

                अपने ढाँचे में हमने कॅपिटल और स्टॉप लॉस की अमाउंट तय की हैं। अब आगे बढ़ते हुए मुनाफे का टार्गेट तय करते है। अपने-अपने स्टाइल और परफॉर्मन्स के अनुसार मुनाफा भी अलग-अलग हो सकता है। यहाँ हम मिलकर एक ओव्हर-ऑल स्ट्रक्चर बना रहे है। 

    स्टॉक ट्रेडिंग में महीने का मुनाफे का टार्गेट 10% तक का होना चाहिये। इससे हम एक महीने में Rs.5000 कमा सकते है। 

    ऑप्शन्स ट्रेडिंग में महीने का मुनाफे का टार्गेट 100% तक का होना चाहिये।इससे हम एक महीने में Rs.30,000 कमा सकते है।

    इन्व्हेस्टमेंट तो लॉन्ग टर्म के लिए की जाती हैं। इसमें हम अपने निवेश का परफॉर्मन्स का रेकॉर्ड रखेंगे। ठीक है ? इन्व्हेस्टमेंट के कॅपिटल पर हर महीने 2% की बढ़त होना अच्छा होता है।


    4 ) स्टॉप लॉस हिट हो जाने पर यह करना है

                दोस्तों, यहाँ पर हम ऐसे स्टॉप लॉस हिट होने की बात कर रहें है जो कोई नहीं बतायेगा। हमारे कॅपिटल का स्टॉप लॉस। अगर हमारा स्टॉप लॉस हिट हो जाए तो हमें किसी और काम पर जाकर मेहनत करके पैसा कमाना है। और उससे वह लॉस हो चुकी अमाउंट रिकव्हर करनी है। सही है ?

                    यहाँ के उदाहरण में Rs. 16,000 का लॉस होता है तो बाहर जाकर दूसरा काम करके उतनी रकम इकट्ठा करनी है। ठीक हैं ? और फिर से ट्रेडिंग शुरू करनी है।

     

    5 ) मुनाफा मिलने पर यह करना है

                मुनाफा मिलने पर उसमें से तकरीबन 20% पैसा सेव्ह करके रखना महत्वपूर्ण होता है। ताकि अगर आगे कभी नुकसान होता है तो बाहर जाकर दूसरा काम ना करना पड़े। ठीक है ? 


    अधिक जानकारी 

    स्टॉक मार्केट की जानकारी को फ़िल्टर कैसे करे ?

    स्टॉक मार्केट फुल टाइम ट्रेडर बनने के 8 स्टेप्स। 

    India Vix को कैसे समझे ?

    स्टॉक मार्केट वीकली अपडेट्स।


    स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग करियर के बारें हमने में यह जाना

                    अच्छा, तो हमने आसान भाषा में यह जाना की, हमें स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करने के लिए अपना उद्देश्य तय करना होता है। और उसके अनुसार सारे फैक्टर्स पर काम करना होता है। चाहें जो हो हमें अपनी स्टाइल या मेथड से अलग काम नहीं करना है।

                स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करना हैं तो, किसी की कहा-सुनी बातों पर अंमल नहीं करना है। नॉलेज तो हर तरफ से मिल रहा है। नॉलेज की मदद से अपने काम करने के तरिके को बेहतर बनाते जाना है। इससे हम इस करियर में सफलता हासिल कर सकते है। 


    Post a Comment

    0 Comments