Ads Header

स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस की शब्दावली। शब्द और अर्थ हिंदी में।

 

               हॅलो दोस्तों, हम मिलकर "स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस की शब्दावली" जानेंगे। और यह समज़ते हैं की, स्टॉक मार्केट में कौन-कौनसे शब्द इस्तेमाल होतें है ? जिनका सही अर्थ जानना महत्वपूर्ण साबित होता है।
Technical Analysis Words and Meaning in Hindi.
Technical Analysis Words and Meaning in Hindi.
 

"Stock Market Technical Analysis Related Words List."  



    मुख्य शब्द


    1 )    चार्ट     (Chart)

    चार्ट याने की ग्राफ। मतलब "कीमत के बदलाव को एकसाथ जोड़कर देखना।" स्टॉक मार्केट चार्ट से ही टेक्निकल एनालिसिस शुरू होता है। इसमें चार्ट के पैटर्न का स्टडी किया जाता है।

    2 )    टेक्निकल इंडीकेटर्स     (Technical Indicators)

    चार्ट तैयार है तो इंडीकेटर्स लगाने होतें है। "इंडीकेटर्स याने की दिशा-दर्शक।" इनकी मदद से हम चार्ट के स्वभाव और दिशा का पता लगा सकतें है।

    3 )    स्ट्रेटेजी     (Strategy)

    चार्ट्स पर इंडीकेटर्स लगाकर हमें स्ट्रेटेजी बनानी होती है। स्ट्रेटेजी याने की योजना। "मतलब काम करने का प्लान।" सही है ?

    स्टॉक मार्केट में निवेश करना हो या ट्रेडिंग। स्ट्रेटेजी बनाना जरूरी होता है।


    चार्ट के शब्द

     

    1 )    लाइन चार्ट     (Line Chart)

    मतलब "रेखा" से कीमतों के बदलाव को दर्शाने वाला चार्ट।

    2 )    कॅंडल स्टिक चार्ट     (Candle Stick Chart)

    मतलब "मोमबत्तियों-सी आकृति" के स्टिक्स का चार्ट।

    3 )     बार चार्ट     (Bar Chart)

    मतलब एक "खड़ी स्टिक" पर ओपन,क्लोज कीमतों को "आड़ी छोटी स्टिक्स" से दर्शाने वाला चार्ट।

    4 )    रेन्को चार्ट     (Renko Chart)

    रेन्को चार्ट मतलब "प्राइस मुव्ह" को दिखने वाला चार्ट। इससे सपोर्ट , रेजिस्टेंस जानना आसान होता है।

    5 )    हेकिन अशी चार्ट     (Heikin Ashi Chart)

    याने की चार्ट का ऐसा प्रकार जो की कॅंडल स्टिक चार्ट के समान होता है। इस चार्ट से "अप-ट्रेंड, डाउन-ट्रेंड आसानी से पता चलता है।"

    6 )    पॉइन्ट अँड फिगर चार्ट     (Point and Figure Chart)

    इसमें ''X'' और ''O'' की खड़ी लाइन्स होतीं है। कीमत ऊपर जाती है तो ''X'' की खड़ी लाइन और निचे जाती है तो ''O'' की खड़ी लाइन दिखाई जाती है।


    चार्ट पॅटर्न के शब्द


    1  )    डबल टॉप     (Double Top)

    डबल टॉप एक चार्ट पॅटर्न है। इसमें ''दो टॉप एक कीमत के आसपास'' लगतें है।    

    2  )    डबल बॉटम     (Double Bottom)

    डबल बॉटम एक चार्ट पॅटर्न है। इसमें ''दो लो एक कीमत के आसपास'' लगतें है।

    3 )    हेड अँड शोल्डर्स     (Head and Shoulders)

    इस चार्ट पॅटर्न में ''आदमी के सिर और कंधे की आकृति'' जैसा आकार दिखता है।

    4 )    फ्लॅग पॅटर्न     (Flag Pattern)

    ''फ्लॅग याने की झंडा।'' आसान है ? यह अप-ट्रेंड वाले चार्ट में सपोर्ट, रेजिस्टेंस लाइन्स जुड़ने से बनता है।

    5 )    ट्रॅंगल पॅटर्न     (Triangle Pattern)

    यह फ्लॅग जैसा पॅटर्न है। यह ''त्रिकोण'' जैसा होता है।


    टेक्निकल इंडीकेटर्स के शब्द


    1 )    सपोर्ट     (Support)

    सपोर्ट याने की ''शेअर की कीमत,विशिष्ट समय-सीमा में किसी विशिष्ट प्राइस लेवल के निचे'' नहीं जाती है।

    2 )    रेजिस्टेंस     (Resistance)

    रेजिस्टेंस याने की ''प्राइस लेवल जिसके ऊपर निकलने के लिए कीमतों को दिक़्क़त होती हुई चार्ट पर दिखता है।'' 

    3 )    ट्रेंड     (Trend)

    ''ट्रेंड याने की शेअर के कीमत की दिशा।'' ट्रेंड ऊपर की तरफ और निचे की तरफ का भी होता है। 

    4 )    ट्रेंड लाइन     (Trend Line)

    ट्रेंड लाइन याने की ट्रेंड का याने की ''दिशा का पता लगाने वाली लाइन।'' इसे कीमत के हाईस को या लोज को जोड़कर बनाया जाता है।

    5 )    व्होलॅटिलिटी     (Volatility)

    याने शेअर प्राइस में ''तेज गति'' से होने वाला बदलाव।

    6 )    फ्लक्च्युएशन     (Fluctuation)

    फ्लक्चुएशन याने की ''क़ीमतों में अस्थिरता, चंचलता।'' 

    7 )    गॅप-अप ओपनिंग     (Gap-Up Opening)

    याने की स्टॉक मार्केट पिछले दिन के ''क्लोजिंग प्राइस से ऊपर'' शुरू होता है।

    8 )    गॅप-डाउन ओपनिंग     (Gap Down Opening)

    याने की स्टॉक मार्केट पिछले दिन के ''क्लोजिंग प्राइस से निचे'' शुरू होता है।

    9 )    कंसोलिडेशन     (Consolidation)

    ''याने की साइड वेज मार्केट।'' मतलब कीमतें ना ऊपर की तरफ, ना निचे की तरफ जातीं है।

    10 )    ब्रेक-आउट     (Break-Out)

    मतलब चार्ट पर, ''शेअर की कीमत, रेजिस्टेंस के ऊपर निकलना।'' सही है।

    11 )    ब्रेक-डाउन     (Break-Down)

    याने की ''शेअर की कीमत,चार्ट पर सपोर्ट को तोड़कर निचे जाना।''     

    12 )    रिव्हर्सल     (Reversal)

    ''रिव्हर्सल याने की ट्रेंड का बदलना।'' मतलब शेअर की कीमत में अप-ट्रेंड से डाउन ट्रेंड शुरू होना।

    13 )    पुल-बॅक     (Pull Back)

    पुल-बॅक याने की चल रहे ट्रेंड में ''कुछ समय के लिए होने वाला बदलाव।'' मतलब निचे जाते हुए थोड़ा ऊपर आना, ऊपर जाते हुए थोड़ा निचे आना।

    14 )    मुव्हिंग एवरेज     (Moving Average)

    मुव्हिंग एवरेज याने की शेअर की ''कीमत के उतार-चढ़ाव का एवरेज, समय के साथ निकलना।'' यह क़ीमतोंके बदलाव का एवरेज है, इसलिए इसे मुव्हिंग याने की बदलता एवरेज कहा जाता है। 

    15 ) आर. ओ. सी.    (ROC)

    ROC यह टेक्निकल एनालिसिस इंडिकेटर है। इसका मतलब रेट ऑफ़ चेंज है। ROC इंडिकेटर से ट्रेंड की गति और बदलाव की जानकारी मिलती है। 

    16 ) ए. टी. आर.    (ATR)

    ATR यह टेक्निकल एनालिसिस इंडिकेटर है। इसका मतलब एवरेज ट्रयू रेंज है। ATR इंडिकेटर से स्टॉक्स के कीमत की रेंज पता की जाती है। 


    स्ट्रेटेजी के शब्द


    1 )    प्री-एंट्री पॉइन्ट     (Pre-Entry Point)

    याने की काम शुरू करने के ''पहले की तैयारी'' करना।

    2 )    एंट्री पॉइन्ट     (Entry Point)

    एंट्री पॉइन्ट याने की स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग करते वक्त हमें टेक्निकली ''राईट पॉइन्ट पर एंटर'' करना होता है। इससे हम अपनी स्ट्रेटेजी पर काम करना शुरू करतें है।

    3 )    टार्गेट पॉइन्ट     (Target Point)

    टार्गेट पॉइन्ट याने की टेक्नीकल इंडिकेटर्स ने दिखाया हुआ ''प्रॉफिट बुकिंग पॉइन्ट।'' सही मुनाफा। 

    4 )    स्टॉप लॉस पॉइन्ट     (Stop Loss Point) 

    स्टॉप लॉस पॉइन्ट याने की टेक्निकल इंडीकेटर्स ने दिखाया हुआ ''लॉस को सिमित करने वाला पॉइन्ट।'' 

    5 )    एग्जिट पॉइन्ट     (Exit Point)

    ''एग्जिट पॉइन्ट याने की ट्रेड से बाहर निकलने का पॉइन्ट।'' ना टार्गेट हिट हो रहा हो और ना ही स्टॉप लॉस, तब किसी कीमत पर तो ट्रेड क्लोज करना होता ही है।

    6 )    बॉटम फिशिंग     (Bottom Fishing)

    बॉटम फिशिंग याने की ''गिरते हुए मार्केट में निचले स्तर पर'' बायिंग करना।

    7 )    सेल ऑन राइज     (Sell on Rise)

    सेल ऑन राइज याने की जब ''कीमतें बहुत चढ़ जातीं है तब ऊपरी स्तर पर'' सेलिंग करना।

    8 )    एवरेजिंग     (Averaging)

    एवरेजिंग मतलब ''थोड़ा-थोड़ा करके पैसा लगाना।''

    9 )    शॉर्ट सेलिंग     (Short Selling)

    शॉर्ट सेलिंग स्ट्रेटेजी में हमारे पास ''शेअर्स ना होते हुए भी हम शेअर्स बेच सकते है।'' यह ट्रेड एक दिन के लिए होता है। डेरिवेटिव्स में कुछ दिनों के लिए कर सकते है।

    10 )    ट्रेलिंग स्टॉप लॉस     (Trailing Stop Loss)

    याने की ट्रेड में ''जैसे-जैसे प्रॉफिट बढ़ता है, वैसे-वैसे स्टॉप लॉस को भी आगे लाना।'' 


    उपयुक्त जानकारी 

    स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस क्या है ?

    शेयर को खरीदने के लिए RSI कितना होना चाहिए ?


    हमने यह जाना 

                    दोस्तों, हमने जाना की स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस के शब्द कौन-कौनसे होतें है। और उनके अर्थ को समझा। इससे हम स्टॉक मार्केट के बारें में पढ़ते वक्त और न्यूज़ देखते वक्त उनके शब्दों का अर्थ समज़ने में आसानी होती है। 


    Post a Comment

    2 Comments

    1. हाय सर
      टेक्निकल विश्लेषण की लिस्ट बहुत काम की है धन्यवाद.

      ReplyDelete
      Replies
      1. आपको यह जानकारी अच्छी लगी यह जानकर अच्छा लगा। आपका बहुत बहुत शुक्रिया।

        Delete