Stock Market Charts के प्रकार
स्टॉक मार्केट में चार्ट को पढ़कर इंफॉर्मेशन जुटाने को टेक्निकल एनालिसिस कहते हैं। टेक्निकल एनालिसिस करने के लिए चार्ट के अलग-अलग प्रकार उपलब्ध है। हम यहां पर चार्ट के प्रमुख तीन प्रकारों के बारे में जानकारी लेंगे।
कॅंडल स्टिक चार्ट (Candle Stick Chart)
"Candle Stick Charts" को समझने के लिए हमें कॅंडल स्टिक के बारे में जानना चाहिए। क्योंकि कॅंडल स्टिक ही सारी जानकारी अपने अंदर समाये हुए हैं। कॅंडल स्टिक चार्ट सपोर्ट, रेजिस्टन्स और ट्रेन्ड लाइन के उपयोग के लिए अच्छा होता है।
 |
State Bank Of India 5 Min. Candle Stick Chart. |
Candle Stick
कॅंडल स्टिक में "ओपन और क्लोज" की कीमतें एक चौकोर- आयत के आकार में दिखाई जाती हैं। और high, Low की कीमतों को शैडो याने की रेखा से दिखाया जाता है। कॅंडल से "ओपन, हाई, लो और क्लोज" प्राइस की जानकारी मिलती है।
Candle Stick Charts में बियरीश कॅंडल यानी मंदी की कॅंडल और तेजी की कॅंडल यानी बुलिश कॅंडल दोनों होती हैं।
बुलिश कॅंडल "नीले, हरे या सफेद रंग" में दिखाई जाती हैं।और बियरीश कॅंडल "लाल या काले" रंग में दिखाई जाती हैं।
वैसे भी हम इन रंगों को बदल भी सकते हैं। और चाहिए तो अपने पसंद के रंग भी सेट कर सकते है। टेक्निकल एनालिसिस का सॉफ्टवेयर हमें रंग बदलने की सुविधा देता है।
इंट्रा-डे के लिए बहोत ही बढ़िया लाइव्ह चार्ट्स के लिए हम इन्व्हेस्टिंग की वेबसाइट पर जाकर स्टडी कर सकते हैं। इस पर हम चार्ट के सारे प्रकार उपयोग में ला सकते है।
Candle स्टिक Chart के समय की सेटिंग
कॅंडल स्टिक चार्ट अलग-अलग समय सीमा के लिए भी बनाये जाते है। यह सेटिंग में होता हैं।
जैसे की 1 मिनट का कॅंडल स्टिक चार्ट, 5 मिनट का कॅंडल स्टिक चार्ट, 10 मिनट का कॅंडल स्टिक चार्ट और इस तरह से हप्ते का कॅंडल स्टिक चार्ट, महीने का कॅंडल स्टिक चार्ट, इ.
Candle Stick की रचना
कॅंडल स्टिक की रचना आकर्षक होती हैं। इसे विस्तार से समझते है।
1 ) चौकोर-आयताकार अंग
यह कॅंडल का बिच का भाग होता है। इसे "सेन्ट्रल रीयल बॉडी" कहते है।
बुलिश कॅंडल में भाव ओपन प्राइस से ऊपर जाता है, इसलिए वह भाग हरें रंग का दिखता है।
बियरीश कॅंडल में भाव ओपन प्राइस से निचे जाता है, इसलिए वह भाग लाल रंग का दिखता है।
 |
Stock Market Candle Stick Body. |
2 ) अपर शैडो (Upper Shadow)
बुलिश कॅंडल में "ऊपर का शैडो"
कॅंडल की तय समय मात्रा में, कॅंडल क्लोज होने से पहले, शेअर की कीमत कितनी बढ़ी थी, यह दिखाता है।
बियरीश कॅंडल में "ऊपर का शैडो"
कॅंडल की तय समय मात्रा, में शेअर की कीमत ओपन से कितनी बढ़ी थी, यह दिखाता है।
 |
Upper Shadow of Candle. |
3 ) लोअर शैडो (Lower Shadow)
बुलिश कॅंडल में "नीचे का शैडो"
बुलिश कॅंडल में शेअर का भाव, कॅंडल की तय समय मात्रा में, कॅंडल के ओपन से कितना निचे जाकर आया है। यह दिखाता है।
बियरीश कॅंडल में "निचे का शैडो"
बियरीश कॅंडल में शेअर का भाव, कॅंडल की तय समय मात्रा में, कॅंडल क्लोज होने से पहले, कितना निचे जाकर आया है। यह दिखाता है।
 |
Lower Shadow of Candle. |
यहां तक हमने Candle Sticks के बारें में विस्तार से जाना इन "Candle Sticks से ही Candle Stick chart" बनता है। Candle Stick Chart में विविध आकार की Candle Sticks होती हैं। यह अपने आकार से शेअर ट्रेडिंग के संकेत देती है।
सिंगल कॅंडल स्टिक के पैटर्न
कॅंडल स्टिक के अलग-अलग आकर के अनुसार पैटर्न पर "आम सहमति" बनाई है। तो ज्यादा लोग किस बात पे सहमत है यही तो Stock market में जानना महत्वपुर्ण है, है ना। तो आइये हम भी उनके साथ सहमत होने के लिए पैटर्न को समज़ने की कोशिश करतें है।
दोजी कॅंडल स्टिक
दोजी कॅंडल "बिना रियल बॉडी की" होती है। याने की इसमें चौकोर आकार की रचना नहीं होती है।इसमें सिर्फ अप्पर शैडो और लोअर शैडो होती है।
इस कॅंडल स्टिक में ओपनिंग कीमत और क्लोजिंग कीमत तक़रीबन एक ही होती है। या बहुत नजदीकी होती है।
 |
Doji Candle Stick on the Chart. |
दोजी कॅंडल स्टिक तेजी और मंदी के चार्ट में हो सकती है। इससे उस समय की "अनिर्णित अवस्था" दिखती है। दोजी कॅंडल स्टिक बुलिश ट्रेंड में बनती है तो हो सकता है की, शेअर के भाव थोड़ा निचे जाये। और फिर बढे। या फिर बुलिश ट्रेंड से बियरीश ट्रेंड ही शुरू हो जाए।
दोजी कॅंडल स्टिक बियरीश ट्रेंड में बनती है तो हो सकता है की, शेअर के भाव थोड़ा ऊपर जाये और फिर निचे जाने लगे।। या फिर बुलिश ट्रेंड से बियरीश ट्रेंड ही शुरू हो जाए।
याने की दोजी कॅंडल स्टिक "सावधानी का इशारा" देती है। ऐसे में हमें नए ट्रेड के लिए एक नए ट्रेंड का इंतजार करना होता है।
मारूबोजू कॅंडल स्टिक
मारूबोजू कॅंडल स्टिक Stock Market में "ठोस निर्णित अवस्था" दर्शाती है। इस कॅंडल स्टिक को अप्पर शैडो और लोअर शैडो तकरीबन नहीं होती है।
 |
Stock Market Candle Stick Chart Maruboju Candles. |
मारूबोजू कॅंडल स्टिक जहां से शुरू होती है वहां से एक ही दिशा में जाती है। अगर तेजी है, तो यह अपना पूरा तय समय ऊपर ही जाती रहती है। अगर गिरावट है, तो यह अपना पूरा तय समय निचे ही जाती रहती है।
"मारूबोजू कॅंडल स्टिक" जितनी बड़ी बनती है, उस दिशा का उतना ही "मजबूत संकेत" दिखाती है।
हैमर कॅंडल स्टिक
सिंगल कॅंडल स्टिक पैटर्न में हैमर कॅंडल स्टिक महत्वपुर्ण होती है। हम इसे आसान भाषा में समज़ने की कोशिश करतें है।
"हम तो हतोड़े की ही जानकारी लेते है। "कन्फ्यूजन नहीं शुएरिटी" होने से लाभ हो सकता है। और वैसे भी ट्रेडिंग करते समय तो कई बातों पर ध्यान देना होता होगा ना !" और इसी लिए ही टेक्निकल एनालिसिस का महत्व इतना ज्यादा है।
"हैमर याने की हतोड़ा।" यह कॅंडल स्टिक रियल बॉडी के साथ निचे की तरफ शैडो दिखती है। यह कॅंडल स्टिक तेजी और मंदी, दोनों चार्ट में होती है। इसका "रंग लाल या नीला" हो सकता है। इसमें शैडो, रियल बॉडी से दोगुनी तक होती है।
सीधा हतोड़ा
सीधा हतोड़ा "बुलिश ट्रेंड" के लिए जाना जाता है। इसको दो शर्तें लागु होतीं है। 1) हैमर को हैमर मानने के लिए उससे पहला ट्रेंड बियरीश होना चाहिए। 2) हैमर की निचे की शैडो, रियल बॉडी से दोगुनी के आसपास होनी चाहिए।
 |
Stock Market Hammer Candle Stick on the Chart. |
हैमर कॅंडल स्टिक चार्ट पर निचे की तरफ बनती हैं तो बुलिश ट्रेंड का संकेत देती हैं। सीधा हतौड़ा कॅंडल स्टिक से यह पता लगता हैं की खरीददार निचे के लेवल पर बायिंग कर रहे हैं।
उल्टा हतोड़ा
उल्टा हतोड़ा कॅंडल स्टिक "बियरीश ट्रेंड" के शुरू होने का संकेत देती है। इसकी पहचान यह है की 1) इससे पहले बुलिश ट्रेन्ड होना चाहिए। 2) उल्टे हतौड़े की ऊपरी शैडो रियल बॉडी से दोगुनी के आसपास होनी चाहिए।
उल्टा हतोड़ा Chart पर ऊपर की तरफ बनता है तो, यह इस बात का संकेत माना जाता हैं की, ऊपर की तरफ लोग "प्रॉफिट बुकिंग" कर रहे है। और सेलर्स "शॉर्ट की पोजीशन" बना रहे है।
 |
Hammer Candle Sticks. |
उल्टा हतोड़ा "लाल या नीले रंग" का हो सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसका अप्पर शैडो, रियल बॉडी से जितना ज्यादा लम्बा हो उतना ही अच्छा माना जाता है।
लाइन चार्ट (Line Chart)
लाइन चार्ट समज़ने के लिए आसान होता है। लाइन चार्ट से हम देखते ही समझ जाते है की, क्या ट्रेंड चल रहा है।
"Line Chart के उपयोग" हम निचे पढ़ सकते है। जो की हमारे इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग में महत्वपूर्ण है।
 |
Stock Market Line Chart. |
लाइन चार्ट समय के आधार पर "क्लोजिंग प्राइस को जोड़कर" बनता है।
याने की अगर 15 मिनट के सेटिंग पर इसे सेट करते हैं तो, हर 15 मिनट के क्लोजिंग की प्राइस को जोड़कर लाइन चार्ट आगे बढ़ता है।
विशेष उपलब्धि
स्टॉक मार्केट में ओपनिंग से पहले चार्ट की ड्राइंग देखना अब है मुमकिन! जानने के लिए यहाँ क्लिक करे -
Line Chart के समय की सेटिंग
लाइन चार्ट भी अलग-अलग समय सीमा के लिए बनाए जाते हैं। यह सेटिंग में होता है।
जैसे की 1 मिनट का लाइन चार्ट, 5 मिनट का लाइन चार्ट, 10 मिनट का लाइन चार्ट और इस तरह से हप्ते का लाइन चार्ट, महीने का लाइन चार्ट, इ.
Line Chart के उपयोग
लाइन चार्ट का ज्यादातर इस्तेमाल "इन्वेस्टमेंट स्टडी" के लिए करते हैं। इससे शेअर ने ओवर ऑल क्या परफॉर्मन्स किया है यह समझना आसान होता है।
और आगे चल के "Long Term"में भाव कहां तक पहुँच सकता है, इसका ट्रेंड लाइन से पता लगाया जाता है।
इन्वेस्टमेंट के लिए, एक ही सेक्टर में से, दो कंपनी के शेअर के लाइन चार्ट की "तुलनात्मक स्टडी"करने से शेयर को चुनना आसान होता है।
"इंट्राडे ट्रेडिंग" में भी लाइन चार्ट का इस्तेमाल होता है। ट्रेडर्स अपने ट्रेडिंग सेटअप में, टेक्निकली एक्यूरेट जगह पर, (याने की Time + Price) पर ट्रेडिंग पोजीशन लेना शुरू करने के लिए "इंट्राडे ट्रेडिंग में 1 मिनट का line chart" का उपयोग करते है।
बायिंग पोजीशन बनाने के साथ -साथ Target Set करने के लिए और Stop Loss तय करने के लिए लाइन चार्ट का इस्तेमाल होता है। ऐसा लग सकता है की, लाइन चार्ट सिंपल है, तो कॅंडल स्टिक चार्ट ही महत्वपूर्ण हो सकता है। लेकिन हमें स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में करियर करने के लिए लाइन चार्ट को जरूर उपयोग में लाना चाहिये।
सच तो यह है की, लाइन चार्ट भी उतना ही महत्व रखता है तभी तो यह ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर में अपनी जगह कायम कर पाया है।
बार चार्ट (Bar Chart)
"बार चार्ट में एक खड़ी लाइन होती है और दाहिनें, बाएं बाजु पर दो छोटी आड़ी लाइन्स होती है।" बार चार्ट में हम, हर एक "बार" पर, O.H.C.L. की जानकारी याने की "ओपन, हाई, लौ, और क्लोज की जानकारी" ले सकते है।
 |
Stock Market Chart Bars. |
Bar Chart के समय की सेटिंग
बार चार्ट भी, दूसरे चार्ट्स की तरह,अलग-अलग समय सीमा के लिए भी बनाये जाते हैं। यह सेटिंग में होता है।
जैसे की 1 मिनट का बार चार्ट, 5 मिनट का बार चार्ट, 10 मिनट का बार चार्ट और इस तरह से हप्ते का बार चार्ट, महीने का बार चार्ट, इ.
 |
Stock Market Bar Chart. |
Bar Chart के उपयोग
स्टॉक मार्केट में काम करने का सबकी अलग "Style" याने की पद्धति होती हैं। किसीको लाइन चार्ट तो कोई कॅंडल स्टिक चार्ट तो किसीको "बार चार्ट की आदत" होती है। सब अपनी अपनी विशेषता बनाते है।
बार चार्ट का उपयोग भी सभी ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट कार्यों के लिए किया जा सकता है।
बार चार्ट देखना और समझना थोडासा मुश्किल लग सकता हैं। लेकिन नियमित अभ्यास से यह इंटरेस्टिंग लग सकता है।
अधिक जानकारी
स्टॉक मार्केट चार्ट्स के बारें में हमने यह जाना
यहाँ पर हमने आसान भाषा में, "Stock Market कॅंडल स्टिक चार्ट, लाइन चार्ट और बार चार्ट क्या होतें है ?" यह जाना।
यह टेक्निकल एनालिसिस का हिस्सा है। चार्ट्स के कौन-कौनसे प्रकार होते हैं ? स्टॉक मार्केट में चार्ट्स का महत्व क्या हैं ? इनका इस्तेमाल कैसे होता है ? यह जानकारी Stock Market में ट्रेडिंग और निवेश करके मुनाफा कमाने के लिये आवश्यक होती है।
0 Comments